फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Threat to MLA Kanwar Sanjay Singh Neeraj Bawana gang demanded extortion of five lakh rupees

विधायक संजय सिंह को धमकी: नीरज बवाना गैंग ने मांगी पांच लाख की रंगदारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tue, 28 Jun 2022 08:13 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना। 
संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Jun 2022 08:13 PM IST
सार

इस मामले में पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। तफ्तीश में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Threat to MLA Kanwar Sanjay Singh Neeraj Bawana gang demanded extortion of five lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नीरज बवाना गैंग द्वारा सोहना विधायक कंवर संजय सिंह से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मंगलवार देर शाम पुलिस प्रवक्ता की तरफ से भी इसकी पुष्टि कर दी गई। धमकी मिलने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ अपने विधायक को धमकी मिलने के बाद सोहना इलाके के लोग दिन भर तरह-तरह की चर्चाओं में मशगूल रहे। हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी अब भी साफ तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पता चला है कि विधायक के फोन पर अज्ञात नंबर से यह धमकी आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने धमकी दिए जाने वाले नंबर को सर्विलांस पर लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर विधायक कंवर संजय सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उनके निजी सहायक ने बताया कि विधायक संजय सिंह चंडीगढ़ में हैं। व्यस्त होने के चलते फोन नहीं उठा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed