{"_id":"615f38138ebc3eb5dc29c557","slug":"those-who-opposed-namaz-in-the-open-again-warned-gurgaon-news-noi609205244","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में नमाज का विरोध करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन बाद जमानत पर रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में नमाज का विरोध करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन बाद जमानत पर रिहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-47 में सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़ने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। इसका विरोध करने वाले जय भारत माता वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने दो दिन पहले जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से शुक्रवार की सुबह अपना विरोध दर्ज कराने की प्रशासन को चेतावनी दी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर डीसीपी वेस्ट के पास पेश किया गया था। जहां पर उनके पास जमानतदार न होने के कारण भोंडसी जेल जाना पड़ा था। दिनेश ठाकुर का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझ कर उनका दोनों मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। उनके किसी परिचित को जानकारी नहीं देने दी गई। सीआईए सेक्टर-17 की टीम ने फ्रेंड्स कॉलोनी में उनके आवास पर छापा मारा था। वह किसी तरह बाइक से दिल्ली निकल गए। रात में अपने कमरे पर वापस आये तो पुलिस ने शुक्रवार की सुबह हाइवे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को ठाकुर की जमानत हो पाई। जमानत से बाहर आने पर दिनेश ने दोबारा से आज अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कहा है।
पुलिस हिरासत में लेकर उनके ट्विटर एकाउंट से जारी किया मैसेज
दिनेश का आरोप है कि पुलिस ने उनको अपने पास बैठा लिया और उनके मोबाइल अपने कब्जे में ले लिये। इस दौरान उनके संगठन के एकाउंट से लोगों को गलत संदेश भेजा गया। इस बात की जानकारी उनको जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने दी।
विज्ञापन
आरडब्लयूए 47 दर्ज करायेगी विरोध
सेक्टर-47 में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध करने को लेकर आरडब्ल्यूए ने बैठक की। आरडब्ल्यूए के प्रधान सुनील यादव ने बताया कि वह मौके पर अपना विरोध दर्ज करायेगी। आगे का निर्णय लेना प्रशासन का काम है। दोनों पक्ष की ओर से प्रशासन को इस मामले में ज्ञापन भी दिया जा चुका है।
पुलिस ने शांति भंग होने के अंदेशे के चलते दिनेश ठाकुर को हिरासत में लिया था। कार्रवाई के तहत उन्हें डीसीपी वेस्ट की अदालत में पेश किया गया था। जहां से अदालत ने जमानतदार न मिलने पर भोंडसी जेल भेज दिया था।
- थाना प्रभारी , सिविल लाइन, गुरुग्राम।