फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   They prepared drugs in Delhi and sold them online

Gurugram News: दिल्ली में तैयार कर ऑनलाइन बेचते थे मादक पदार्थ

Sat, 21 Jun 2025 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
They prepared drugs in Delhi and sold them online
काबू किए गए अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह के गुर्गों से पूछताछ में खुलासा
विज्ञापन

डार्क वेब से दिल्ली में मंगवाया जाता है मादक पदार्थ का कच्चा माल, नेपाल भी करते हैं नशा सप्लाई


प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। गिरफ्तार किए गए नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्यों से पुलिस की पूछताछ जारी है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वे दिल्ली में ही नशीला पदार्थ तैयार कर उसे ऑनलाइन आर्डर पर बेचते थे। वे डार्क वेब के माध्यम से दिल्ली में मादक पदार्थ का कच्चा माल मंगवाते थे। कच्चे माल से मादक पदार्थ को तैयार किया जाता था। उसके बाद डार्क वेब से ही मिलने वाले ऑर्डर पर मादक पदार्थों को उपलब्ध करवा दिया जाता था।
डार्क वेब पर ऑर्डर करने वाले की नहीं मिलती जानकारी
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वेब पर ऑर्डर मिलने पर इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाती कि मादक पदार्थ मंगवाने वाले व्यक्ति की क्या पहचान है। वेब पर ऑर्डर मिलने पर मादक पदार्थ सप्लाई करवा दिए जाते हैं और उसकी पेमेंट भी खाते में आ जाती है। इस दौरान पेमेंट करने वाला कौन है, इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाता। डार्क वेब पर भी वे ही लोग मादक पदार्थ के लिए ऑर्डर कर सकते हैं, जोकि आरोपियों से पिछले काफी समय से जुड़े हुए हैं। ऐसे में वेब के माध्यम से बेखौफ होकर मादक पदार्थ मंगवाने और सप्लाई करने का धंधा चलाया जा रहा है। आरोपियों ने बताया कि यह गिराेह भारत के शहरों के अलावा नेपाल में मादक पदार्थ सप्लाई करने और मंगवाने का काम भी करता है।
विज्ञापन


आठ आरोपी किए थे गिरफ्तार
अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह नाइजीरियाई व एक नेपाली सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो किलो कच्ची कोकीन, एक किलो सुल्फा, 42 मोबाइल, तीन इलेक्ट्रॉनिक्स स्केलस, आठ पैकिंग पैकेट, पासपोर्ट समेत साढ़े सात हजार रुपये बरामद किए थे। आरोपियों की पहचान मिजोरम स्थित आईजोल निवासी लाल कोठारी, नाइजीरियाई नागरिक उगोचुकमु जॉन उर्फ डेविड, नाइजीरियाई मूल के ननजियोफोर पीटर, हेनरी ओनुचुकवु, ओजुकवा इफेन्या, फ्राइडे टोबियास और ओकोली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से शुरू की मादक तस्करी
नाइजीरियन को बसों या कैब में सफर करके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में मादक पदार्थों की सप्लाई करना काफी आसान होता है। वे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा आदि शहरों में मादक पदार्थ उपलब्ध कराकर आसानी से राजधानी दिल्ली में चले जाते हैं। यहां पर मादक पदार्थ खरीदने वाले ग्राहक बन चुके हैं, जोकि मादक पदार्थ मंगवाने के लिए डार्क वेब के माध्यम से ही ऑर्डर करते हैं। पकड़े गए आरोपियों में आरोपी उगोचुकमु जॉन उर्फ डेविड और हेनरी ओनुचुकवु सहित तीन पर मादक पदार्थ सप्लाई संबंधित अलग-अलग स्थानों पर मामले दर्ज हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी फिर से मादक पदार्थों की तस्करी करने लगे।


पिछले दिन गिरफ्तार हुए नाइजीरियन
- 06 जून 2025 को गुरुग्राम पुलिस ने नाइजीरियन अटिनहुनवा इटिनोसा उर्फ अहुनवा और अफ्रीकी नागरिक स्टैनर को 15.70 ग्राम कोकीन और 29 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा था।
- 14 मई 2025 को फर्रुखनगर अपराध शाखा की पुलिस ने नाइजीरियन एनेमडी नेल्सन को गिरफ्तार किया था।
- 08 मई 2025 को अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने नाइजीरियन अबु सन्नी को 12 ग्राम एमडीएमए के साथ पकड़ा था।
- 25 अप्रैल 2025 को अपराध शाखा सिकंदरपुर की पुलिस ने नाइजीरियन एलामारू एडुबुइसी पास्कल को सिकंदरपुर घोसी पहाड़ी रोड से गिरफ्तार किया था।
- 22 अप्रैल 2025 को अपराध शाखा सिकंदरपुर की पुलिस ने नाइजीरियन महिला पेरेस ओसिबे को 13.8 ग्राम एमडीएमए के साथ काबू किया था।
- 07 नवंबर 2024 को अपराध शाखा सिकंदरपुर की टीम ने नाइजीरियन महिला चिदिन्मा विवियन को 322 ग्राम कोकिन, 52 ग्राम ब्राउन हेरोइन और 805 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था।

---------------------------
अपराध शाखा सेक्टर-43 के निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने भारत के कई शहरों और नेपाल में मादक पदार्थ सप्लाई के बारे में बताया है। अन्य किसी देश में मादक पदार्थ सप्लाई संबंधी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article