{"_id":"6894e065085fd336900b58e6","slug":"they-drank-alcohol-together-before-the-murder-after-the-murder-they-hid-the-scissors-near-the-railway-line-in-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: हत्या से पहले साथ में पी थी शराब, कत्ल के बाद रेलवे लाइन के पास छुपाई थी कैंची, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: हत्या से पहले साथ में पी थी शराब, कत्ल के बाद रेलवे लाइन के पास छुपाई थी कैंची, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 07 Aug 2025 10:51 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:51 PM IST
सार
पांच दिन पहले युवक की हत्या के बाद गांव के स्कूल के शौचालय में शव छुपाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हेलीमंडी चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के ही रहने वाले दो युवकों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच दिन पहले युवक की हत्या के बाद गांव के स्कूल के शौचालय में शव छुपाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हेलीमंडी चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के ही रहने वाले दो युवकों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। उन्होंने हत्या के पहले साथ बैठकर शराब पीने की बात कबूली है। उनकी निशानदेही पर स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास छिपाई गई कैंची बरामद की गई है जो हत्या में प्रयोग की गई थी।
विज्ञापन
हेलीमंडी चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए जाटौली सहित आरोपियों के दोस्तों, रिश्तेदारों के घर पर पुलिस ने दबिशें दी थीं। इस मामले में पुलिस ने जाटौली गांव निवासी 21 वर्षीय शिव व 21 वर्षीय आकाश उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया है। एसीपी पटौदी सुखबीर के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वारदात के बाद उन्होंने हत्या में प्रयोग की गई कैंची स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास छुपा दी थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। बता दें कि सोमवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाटौली-1 स्कूल के शौचालय में जाटौली निवासी युवक करण का शव मिला था। पुलिस ने हत्या के इस मामले में कई जगहों पर दबिश दीं।
विज्ञापन