{"_id":"664d211d4f1a950eca07f254","slug":"there-will-be-further-delay-in-removing-the-mountain-of-garbage-from-bandhwadi-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31380-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी से कूड़े का पहाड़ हटाने में होगी और देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी से कूड़े का पहाड़ हटाने में होगी और देरी
विज्ञापन
31 दिसंबर तक खत्म हो पाएगा, नगर निगम ने एनजीटी में नई कार्ययोजना दी, 30 जून की थी डेडलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े का पहाड़ हटाने में और समय लगेगा। कूड़े का पहाड़ साल के अंत तक खत्म हो पाएगा। अभी तब इसकी डेडलाइन 30 जून थी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी में सुनवाई के दौरान नगर निगम ने नई कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए यह जानकारी दी। इस संबंध में बीती चार अप्रैल को हुई सुनवाई में एनजीटी ने भूजल की जांच दोबारा कराने और बंधवाड़ी में पड़े कूड़े का निपटान तेजी से करने के आदेश दिए थे।
नगर निगम ने एनजीटी को बताया कि बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े का पहाड़ लीगेसी वेस्ट को 31 दिसंबर तक हटा दिया जाएगा। जिसमे 16.41 लाख टन कूड़ा निस्तारित किया जाना है। 1 जनवरी से 13 मई 2024 तक 1.96 लाख टन कूड़ा बंधवाड़ी पहुंचा, जबकि 14 मई से 31 दिसंबर तक 3.48 लाख टन कूड़ा लैंडफिल साइट पहुंचेगा। कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी भूमि ग्रीन एनर्जी, अल्फा थर्म समेत चार एजेंसियों के पास है। एनजीटी ने कूड़ा निस्तारण का एक्शन प्लान तैयार करने के आदेश नगर निगम को दिए हैं।
एनजीटी ने कहा कि ट्रिब्यूनल के पिछले आदेश के अनुसार, मानसून के दौरान लैंडफिल साइट से परे लीचेट के प्रसार को रोकने के लिए लैंडफिल साइट के आसपास के क्षेत्र में एचडीपीई लाइनर के साथ गारलैंड ड्रेन का निर्माण किया गया है। इसलिए, नगर निगम गुरुग्राम और फरीदाबाद अगली सुनवाई से कम से कम एक सप्ताह पहले कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करें, जिसमें उस समय तक साइट से पुराने कचरे को साफ करने की प्रगति का स्पष्ट रूप से खुलासा किया जाए। साथ ही बल्क अपशिष्ट जनरेटरों का विवरण और उनके द्वारा नियमों के अनुपालन का खुलासा करें। दोनों निगम पुराने कचरे के अलावा उनके द्वारा संसाधित किए जाने वाले दैनिक कचरे का विवरण प्रस्तुत करेंगे और उत्पन्न और संसाधित कचरे की मात्रा पर स्थिति का स्पष्ट विवरण भी देंगे।