फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There is no connection between the firing at Salman Khan's house and Gurugram.

Gurugram News: सलमान खान के घर फायरिंग का गुरुग्राम से नहीं निकला कनैक्शन

Wed, 17 Apr 2024 04:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
There is no connection between the firing at Salman Khan's house and Gurugram.
लॉरेंस गिरोह में शामिल गैंगस्टर रोहित गोदारा के करीबी शूटर विशाल का नाम आया था सामने
विज्ञापन

परिवार के लोग मंगलवार की दोपहर अपने घर वापस पहुंचे


गुरुग्राम। बॉलीवुड स्टर सलमान खान के घर फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया। उसकी छानबीन के दौरान इस मामले में गुरुग्राम का कोई कनैक्शन सामने नहीं आया है। इस खबर के बाद उसकी बहन व परिवार के लोग मंगलवार की दोपहर अपने घर वापस आ गए। कालू का नाम सामने आने के बाद वह अपने घर में ताला लगा कर चले गए थे।

मुंबई पुलिस की ओर से प्राथमिक जांच के दौरान सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग करने वाले 2 शूटरों में एक विशाल उर्फ कालू गुरुग्राम के महावीरपुरा का रहने वाला बताया गया था। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस व एसटीएफ की टीम उसके घर पर गई थी। वह रोहतक में एक स्क्रैप कारोबारी की हत्या के मामले में फरार चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि विशाल उर्फ कालू ने 29 फरवरी को रोहतक में क्रिकेट बुकी सचिन की हत्या की तो उसका नाम अपराध की दुनिया में आया। जैसे ही कालू के बारे में पुलिस को पता चला तो एसटीएफ, कमिश्नरेट की पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की एक टीम भी विशाल उर्फ कालू के महावीरपुरा स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस टीमों ने उसकी बहन और मां से पूछताछ भी की। वहीं इसके बाद कालू के घर के बाहर ताला लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन



मुबंई पुलिस के संपर्क के बाद सीआईए की टीम विशाल उर्फ कालू के घर गई थी। उनकी जांच में अब उसका नाम नहीं है। वह पहले से ही फरार चल रहा है। - वरुण दहिया, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed