फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The strategy ahead will be decided in the meeting on the Singhu border

आगे की रणनीति सिंघू बॉर्डर पर बैठक में होगी तय

Sun, 28 Feb 2021 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
The strategy ahead will be decided in the meeting on the Singhu border
कृषि कानून के विरोध को लेकर धरना स्थल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान व विभिन्न संगठन - फोटो : Gurgaon
गुुरुग्राम। किसानों की मांगों के समर्थन में शहर के राजीव चौक पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां पर पूरे जिले भर से किसानों का पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में अब किसान सिंघू बॉर्डर पर बैठक कर आगे की रणनीति बनाने पर काम कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि आगामी 3-4 दिनों में बड़ी बैठक होगी।
विज्ञापन

बैठक में किसान आंदोलन के आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। राजीव चौक के समीप चल रहे धरने में क्षेत्र के किसान पहुंचकर केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। गुरुग्राम में पिछले 63 दिनों से धरना चल रहा हैै। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों को होने वाली परेशानियों पर आंख मूंदकर बैठी है। जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को राव कमलबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के काले कानूनों से पूंजीपति गरीब आदमी की भूख का व्यापार करेंगे। काले कानूनों से जमाखोरी बढ़ेगी तथा जमाखोरी बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी और महंगाई से पूंजीपति आम आदमी की खाने की थाली का व्यापार करेंगे। कमलबीर सिंह के अलावा आरएस राठी, गजे सिंह कबलाना व बीरू सरपंच धरना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed