फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Spirit of Womanhood in the Pandals: A Celebration of Sports, Dance, and Rangoli

पंडालों में नारी शक्ति का रंग : खेल, नृत्य और रंगोली की धूम

Wed, 16 Sep 2026 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
The Spirit of Womanhood in the Pandals: A Celebration of Sports, Dance, and Rangoli
गणपति वंदना के बीच महिलाओं ने बिखरें देश की समृद्ध कला और संस्कृति के जीवंत रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के गणपति पंडालों में अध्यात्म और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां गणपति वंदना, विधि-विधान से पूजन और मधुर भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है, वहीं दूसरी ओर देश की समृद्ध और विविध कला-संस्कृति के जीवंत रंग भी बिखर रहे हैं। इस बार पूजा पंडालों में मराठी संस्कृति की झलक विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां महिलाओं द्वारा बनाई गई पारंपरिक रंगोलियां, स्वादिष्ट व्यंजन और लोक नृत्य उत्सव की रौनक को दोगुना कर रहे हैं।
उत्सव के दौरान मंगलवार की शाम पूरी तरह से महिलाओं की भागीदारी और उनके हुनर के नाम रही। शहर के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के लिए कई मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-14 के सामुदायिक भवन में जहां महिलाओं ने पारंपरिक खेलों का आनंद लिया, वहीं सेक्टर-9ए के गौरी शंकर मंदिर में आयोजित कला संगम में बच्चों के समूह नृत्य और महिलाओं के मराठी लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इसी तरह, अग्रवाल धर्मशाला में दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए भरत नाट्यम शैली में भगवान विष्णु के दशावतारों पर आधारित एक शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। यह गणेशोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना हुआ है, बल्कि विभिन्न प्रदेशों की कला और सामाजिक एकजुटता का एक सुंदर मंच भी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने जीती पैठणी साड़ी
खेल-खेल में महाराष्ट्र की पहचान पैठणी साड़ी पहने महिलाओं ने पैठणी साड़ी जीत भी ली। मनोरंजन से भरपूर खेल पैठणी का कार्यक्रम सेक्टर-14 के सामुदायिक भवन के पंडाल में सुवर्णा जोशी, उर्मिला तले, बबिता उदागे और स्वप्नजा तलेगांवकर समेत 80 महिलाओं ने खेल पैठणी का कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पैठणी साड़ी जीती। खेल पैठणी का कार्यक्रम का संचालन टीवी शो होम मिनिस्टर फेम गणेश गायकवाड़ ने दिलचस्प तरीके से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर अनूप सिंह रहे। यूनियन बैंक के रीजनल हेड धीरज शर्मा, एनसीपी यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमोघ राजहंस और शहर के अन्य प्रमुख लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले महाआरती का आयोजन हुआ। समिति से जुड़े सदस्यों ने नृत्य और बॉलीवुड संगीत के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन परंपरागत मराठी व्यंजनों के स्वाद के साथ हुआ, इसमें पंडाल में आने वाली सभी लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

ग्रैंड इवा में गणपति विसर्जन
शहर की जिन सोसाइटियों में दो दिवसीय गणेशोत्सव आयोजित किया गया है। वहां गणपति बप्पा को विदाई दी गई। सेक्टर-103 स्थित ग्रैंड इवा सोसाइटी में लोगों ने टब के पानी में इको फ्रेंडली तरीके से गणपति बप्पा का विसर्जन किया। विसर्जन से पहले ढोल नगाड़े के बीच शोभा यात्रा निकाली गई।


---------------------------
आज यहां होंगे कार्यक्रम
सेक्टर-14 कम्युनिटी सेंटर सार्वजनिक गणेशोत्सव -हास्य कवि सम्मेलन - रात 8 बजे
सेक्टर-9ए गौरी शंकर मंदिर लोकमान्य गणेशोत्सव समिति- महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम महिला सम्मेलन - शाम 7.30 बजे
सिविल लाइंस अग्रवाल धर्मशाला में तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन - सहस्त्रदीपालंकरणा (1008 दीप जलाने का कार्यक्रम) शाम 7 बजे, सत्य साई भजन संध्या -7.30 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम - 8 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed