{"_id":"64b97f24496d75dad6073d64","slug":"the-shopkeeper-was-shot-for-being-an-obstacle-in-meeting-his-girlfriend-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10206-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रेमिका से मिलने में बाधा बनने पर दुकानदार पर चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रेमिका से मिलने में बाधा बनने पर दुकानदार पर चलाई थी गोली
विज्ञापन
पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड पर
दिल्ली में पढ़ाई करने वाले युवक ने बिहार से बदमाशों को बुलाकर वारदात को दिया था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के खोह गांव में चार दिन पहले परचून की दुकान पर बैठे युवक पर गोली चलाने वाले चार आरोपियों को सीआईए मानेसर की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियोंं को अदालत में पेश कर उनको चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। वारदात के पीछे इस बात का खुलासा हुआ है कि एक आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने खोह आता था। युवक ने उसे देख लिया था। जिसकी ओर से रोका टोकी उसे नागवार लगी। बाद में उसने बिहार से अपने दोस्तों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया है।
एसीपी क्राइम वरुण दहिया के अनुसार चार दिन पहले एक खोह गांव के एक व्यक्ति ने आईएमटी थाना पुलिस को बताया था कि शाम के समय परचून की दुकान पर उसका पोता दिशांत बैठा था। जिसे बाइक सवार अज्ञात दो लोगों ने गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। जिसकी हालत खतरे से बाहर है।
इस मामले की जांच करते हुए उप-निरीक्षक ललित कुमार, प्रभारी अपराध शाखा मानेसर ने चार लोगों को दबोचा है। उनकी पहचान ओमकार शुक्ला, मोहित कुमार, सौरभ कुमार उर्फ स्टेली व अनिकेत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को बुधवार की शाम को दिल्ली के पहाड़ गंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है।
विज्ञापन
पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी ओमकार दिल्ली में, मोहित कुमार बिहार में पढ़ाई करता है तथा सौरभ व अनिकेत नोएडा में एक मोबाइल कम्पनी में काम करते हैं। दस दिन पहले ओमकार अपनी एक दोस्त जो खोह गांव में रहती है, उससे मिलने आया था। दिशांत ने अंधेरे में मिलते हुए देख लिया था। जिस पर दिशांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर ओमकार की पिटाई कर दी थी।
इस पर रंजिश रखते हुए ओमकार ने बिहार के अपने साथी मोहित कुमार को फोन करके हथियार के साथ दिल्ली बुलाया। साथ ही अपने ही गांव के नोएडा में रहने वाले अनिकेत कुमार व अनिकेत की बुआ के लड़के सौरभ कुमार को फोन करके दिल्ली बुलाया। 16 जुलाई को सभी दिल्ली पहुंचे। दूसरे दिन गुरुग्राम आ गए। यहां पर रेकी करने के बाद 18 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया था।