{"_id":"64bece123e695b0ec20abca4","slug":"the-property-dealer-sold-the-property-of-the-elderly-couple-who-went-to-america-with-their-son-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10566-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बेटे के पास अमेरिका गए बुजुर्ग दंपति की प्राॅपर्टी डीलर ने बेच दी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बेटे के पास अमेरिका गए बुजुर्ग दंपति की प्राॅपर्टी डीलर ने बेच दी संपत्ति
विज्ञापन
सीनियर सिटिजन सेल की जांच के बाद मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बेटे और बहू से मिलने के लिए अमेरिका गए बुजुर्ग दंपती की अनुपस्थिति में प्रापर्टी डीलर ने उसकी प्राॅपर्टी 60 लाख रुपये में बेच दी। इस बात का संदेश उसके मोबाइल पर मिला था। छह माह बाद वापस आने पर मामला थाने पहुंचा तो प्रॉपर्टी डीलर ने पैसा वापस देने की बात कही। बाद में एक लाख रुपया उसे दिया था। बाकी पैसा अब तक नहीं मिला। सेक्टर 65 थाना पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 109 निवासी बुजुर्ग दंपती रवींद्र राव व सुनीता राव ने बताया कि उनके बेटे और बहू अमेरिका में रहते हैं। यहां सेक्टर 109 में उनके पास एक फ्लैट था। जिसको उन्होंने प्रापर्टी डीलर को किराए पर दे रखा था। डेढ़ साल पहले बुजुर्ग दंपती अपने बेटे के पास छह महीने के लिए अमेरिका चले गए थे। इस दौरान बिना अनुमति के धोखाधड़ी कर प्राॅपर्टी डीलर ने उनका फ्लैट बेच दिया। फ्लैट 60 लाख रुपये का बेचा गया था। मगर उसके पास कोई पैसा नहीं मिला था।
पीड़ित के वापस आने के बाद पूरे मामले की जानकारी हुई। उसके बाद उसने पुलिस आयुक्त कार्यालय में बने सीनियर सिटीजन सेल में इसकी शिकायत दी। मामले की जांच में प्रॉपर्टी डीलर ने उनको दो किस्त में पैसा देने की बात की। दबाव कम करने के लिए उसने एक लाख रुपये भी उसे दिया था। बाद में प्रापर्टी डीलर की ओर से पैसा न दिए जाने पर इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर सेक्टर 65 थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।