फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The pagoda resonated with the chants of Har Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Fri, 06 Aug 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The pagoda resonated with the chants of Har Har Mahadev
गुरुग्राम। सावन माह का शिवरात्रि पर्व शुक्रवार को साइबर सिटी स्थित विभिन्न मंदिरों, शिवालयों व आश्रमों में श्रद्धालुओं ने मनाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और मास्क भी लगाए हुए थे। लेकिन हरिद्वार से गंगाजल लाने पर रोक लगी होने के कारण लोग कांवड़ नहीं ला सके।
विज्ञापन

जलाभिषेक लिए सिद्धेश्वर, घंटेश्वर, भूतेश्वर, मांता चिंतपूर्णी, सेक्टर 4 के श्रीकृष्ण, गुफावाला मंदिर, माता वैष्णो देवी मंदिर, सुदर्शन व प्रेम मंदिर, माता शीतला मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर में भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। बाबा प्रकाशपुरी आश्रम व जिले के फर्रुखनगर, पटौदी, गढ़ी हरसरु व इंच्छापुरी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर उनकी आराधना की। कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घरों में ही यह पर्व भगवान शिव की प्रतिमा पर अभिषेक कर कोरोना संकट को समूल नष्ट करने की कामना भी की। ताकि इस महामारी के प्रकोप से पूरा विश्व बच सके। बच्चों ने भी घरों मेंभगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। जिले के विभिन्न
विज्ञापन

क्षेत्रों में समाजसेवियों व धर्मप्रेमियों ने विशाल भंडारों का आयोजन भी किया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी चलता रहा।
सोहना के मंदिरों में किया जलाभिषेक
सोहना। नगली रोड स्थित श्री शिव मंदिर वार्ड नंबर-19 में भंडारों का आयोजन किया गया। समाज सेवी भारत भीमवाल ने बताया सुबह पहले हवन यज्ञ कराया गया। इस मौके पर महेंद्र भगत जी, खेमी, जीतराम, सुखराम, राजेंद्र, राजेश डागर, राम सिंह, प्रदीप, सुखबीर, पूनम, धर्मपाल, धर्मवीर, विजय, निर्मला, सुंदर चौहान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान शिवकुंड से कलश में जल भरकर ढोल के साथ सोहना के बाजार से होती हुई पलवल रोड दुर्गा कॉलोनी में शिव मंदिर पर पहुंची। संयोजक संजीव कुमार का कहना है कि हर वर्ष शिव कुंड से कॉलोनी की महिलाएं शिवरात्रि का व्रत रखती हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर में सांसद ने किया जलाभिषेक
मानेसर। जलालपुर में राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ में विधायक सत्य प्रकाश, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ आदि मौजूद रहे। इन सभी ने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया।

रात 12 बजे से ही लाइन में लगे रहे श्रद्धालु
पटौदी। शिवरात्रि पर्व को लेकर प्राचीन शिव मंदिर इंच्छापुरी में कई हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। लोग जलाभिषेक के लिए रात साढ़े 12 बजे से लाइन में लग गए थे। मौके पर श्रद्वालुओं द्वारा मंदिर प्रांगण में जगह-जगह पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed