फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The mercury rises during the day but drops as soon as night falls.

Gurugram News: दिन में चढ़ता पारा, रात होते ही गिर रहा

Sun, 04 Oct 2026 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
The mercury rises during the day but drops as soon as night falls.
शहर में एक दिन में देखने को मिल रहे दो मौसम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मौसम में बदलाव के साथ शहर में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप के साथ उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि रात के समय तापमान गिरने से हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम के इस बदलाव के कारण लोगों को सुबह और रात में ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं, दोपहर को गर्मी परेशान कर रही है।
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री का अंतर होने से मौसम का मिजाज तेजी से बदलता महसूस हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो जाती है। दोपहर के समय उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी अधिक महसूस हो रही है। खुले में काम करने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंडी हवा चलने लगती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंडक का एहसास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed