{"_id":"69dcfe39f7d70b24a6010842","slug":"the-impact-of-the-wage-dispute-that-began-in-noida-reaches-manesar-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84826-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नोएडा से शुरू हुआ वेतन विवाद का असर मानेसर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नोएडा से शुरू हुआ वेतन विवाद का असर मानेसर तक
विज्ञापन
पुलिस तैनाती के बीच हालात सामान्य, कर्मचारी लौटे काम पर
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नोएडा में कर्मचारियों की वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। सोमवार को यहां कर्मचारियों की हड़ताल तेज हो गई, जो कुछ जगहों पर हिंसक भी होती नजर आई। हालात को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया।
किसी भी तरह की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कंपनियों के बाहर 10 से 15 पुलिसकर्मी तैनात हैं और पूरे इलाके में लगातार गश्त की जा रही है। आने-जाने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो।
प्रशासन ने इलाके में धारा 163 लागू कर रखी है, जिससे भीड़ इकट्ठा होने और किसी तरह के उपद्रव को रोका जा सके। पुलिस की सख्ती और निगरानी के चलते अब धीरे-धीरे कर्मचारी वापस काम पर लौटने लगे हैं और कंपनियों में कामकाज फिर से शुरू हो गया है। क्षेत्र में अब शांति है कर्मचारी काम पर लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी निखिल ने बताया कि वेतन बढ़ाने को लेकर हरियाणा सरकार के आदेश के बाद अब कर्मचारी धीरे-धीरे काम पर लौट रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि कंपनी सरकार के आदेशों का पालन करेगी और वेतन बढ़ाकर देगी। वहीं, कर्मचारी रोहित ने कहा कि अब इलाके में शांति का माहौल है। कंपनी के बाहर पुलिस की मौजूदगी के बीच कर्मचारी बिना डर के वापस काम पर जा रहे हैं। स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है और कामकाज भी सामान्य होने लगा है।