{"_id":"60ec4c658ebc3ee9b20f8df2","slug":"the-gang-who-robbed-the-passengers-busted-three-arrested-gurgaon-news-noi5930421135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। पांच दिन पहले दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर राजीव चौक के पास एक कार में निजी कंपनी के अधिकारी से लूटपाट के मामले में सीआईए सेक्टर-17 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली ,राजस्थान और हरियाणा में दो दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है। सेक्टर-47 के रहने वाले बीपी पांडे ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि पांच दिन पहले वह राजीव चौक के पास दिल्ली जाने के लिए कार में बैठा था। इसमें सवार तीन लोगों ने मारपीट कर हथियार दिखाकर लूट की थी।
सीआईए सेक्टर 17 प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि टीम ने जांच के बाद मोहन उर्फ मोनू निवासी गांव कुजोता, जयपुर, सुरेंद्र निवासी गांव कुजोता और नरेश कुजोता जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि तीनों आरोपी राजस्थान के एक ही गांव के रहने वाले हैं। तीनों ने सेक्टर दो बावल में एक मकान किराये पर ले रखी है। इनके पास एक ब्रेजा कार है और वारदात में इस्तेमाल करते थे।
दिन में पांच-पांच बार टोल से थे गुजरते आरोपी
पुलिस को टोल के पास मिले फुटेज से यह जानकारी मिली है कि दिन में चार से पांच चक्कर लगाया करते थे। कार में फास्टैग भी लगा हुआ है। आरोपी कार में सवारियों को बैठाकर पांच साल से वारदात को अंजाम दे रहे थे। पहले इनके पास अलग कार थी। कार पर लोगों को संदेह हो जाता था। उसे औने-पौने दाम में बेचकर वाहन बदल लेते थे। घर से निकलने से पहले यह तय हो जाता था कि आज कार कौन चलाएगा। एक आरोपी कार चलाता था। अगली सीट पर कुछ सामान रख लेते थे। वाहन में सवारी के रूप में बैठे रहते थे। किसी राहगीर के पास सामान व अकेला होने पर उसे बैठाते थे। कुछ दूर ले जाकर वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन की जा रही है। साथ ही इनकी ओर से दिल्ली, यूपी व राजस्थान में हुई वारदात के बारे में संबधित पुलिस को सूचना भेजी जा रही है।
प्रीत पाल सांगवान, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।