{"_id":"6b0b2e7f73358288d20b1f15","slug":"the-functioning-of-sports-associations-will-be-monitored-following-iso-certification-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108708-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईएसओ प्रमाणन के बाद खेल संघों की कार्यप्रणाली पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईएसओ प्रमाणन के बाद खेल संघों की कार्यप्रणाली पर रहेगी नजर
विज्ञापन
- 2027 और 2028 में होंगे निगरानी ऑडिट, प्रतियोगिताओं के आयोजन से लेकर खिलाड़ियों की शिकायतों तक की होगी समीक्षा
- जिला स्तर पर खेल गतिविधियों में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा ओलंपिक संघ को आईएसओ प्रमाणपत्र मिलने के बाद प्रदेश में खेल प्रशासन की व्यवस्था को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाए रखने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। अब केवल प्रमाणन तक ही व्यवस्था सीमित नहीं रहेगी, बल्कि 2027 और 2028 में होने वाले निगरानी ऑडिट के माध्यम से खेल संघों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा भी की जाएगी। इसमें प्रतियोगिताओं के आयोजन, खेल संघों के संचालन, खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं और उनकी शिकायतों के समाधान की व्यवस्था को परखा जाएगा।
इसका असर जिला स्तर पर भी देखने को मिल सकता है। गुरुग्राम में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। ऐसे में खेल संघों के कामकाज में पारदर्शिता आने और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार होने से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।
आईएसओ प्रमाणन के दायरे में राज्य खेल संघों को मान्यता देने, उनके साथ समन्वय स्थापित करने, खेलों के प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों की शिकायतों के निपटारे जैसी प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा स्कूलों, खेल अकादमियों और शैक्षणिक संस्थानों में खेल ज्ञान संसाधन केंद्रों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंदर सिंह मीनू बेनीवाल ने कहा कि खेलों के विकास के लिए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना भी जरूरी है। आईएसओ प्रमाणन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।