फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The friend of the friend's brother raped the teenager

Gurugram News: सहेली के भाई के दोस्त ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Sat, 22 Mar 2025 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The friend of the friend's brother raped the teenager
-सहेली से मिलने उसके घर गई थी किशोरी, मौका पाकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने अपनी सहेली के भाई के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म करने का विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट भी की। आरोपी ने किशोरी को पूरे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी की मां ने खेड़ी थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
खेड़ी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी दो तीन दिन से घर में गुमशुम थी। पूछने पर उसने दुष्कर्म की घटना की जानकारी मां को दी। किशोरी को लेकर उसकी मां थाने में पहुंची और शिकायत दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 18 मार्च को पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के घर गई थी। घर पर सहेली का भाई और उसके दो दोस्त मौजूद थे। सहेली के बारे में पूछने पर भाई ने बताया कि वह अभी ट्यूशन पढ़ने गई है, कुछ देर में आ जाएगी। उनकी बेटी घर पर रुककर सहेली का इंतजार करने लगी। कुछ समय के बाद सहेली का भाई और उसका एक दोस्त घर से बाहर चला गया, जबकि एक दोस्त वहीं पर रह गया।
विज्ञापन

इस पर पीड़िता ने आरोपी से पूछा कि आप तो वही हो न जो उनकी मम्मी को कॉल करते हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। उसके बाद आरोपी ने उसकी पिटाई कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने वारदात के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed