{"_id":"6a4f9a7607baea74e000fc2e","slug":"the-first-inter-state-shitokai-karate-competition-will-be-held-on-july-19-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93934-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 19 जुलाई को पहली अंतर-राज्य शितोकाई कराटे प्रतियोगिता का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 19 जुलाई को पहली अंतर-राज्य शितोकाई कराटे प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन
काता, टीम काता, कुमिते और टीम कुमिते जैसी स्पर्धाएं होंगी आयोजित
गुरुग्राम। स्पोर्ट्स शितोकाई कराटे फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में 19 जुलाई को जिले में पहली अंतर-राज्य शितोकाई कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सेक्टर-27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में खेली जाएगी। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा स्वीकृत इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के कराटे खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान मुख्य रूप से काता, टीम काता, कुमिते और टीम कुमिते जैसी रोमांचक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के मुताबिक इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 7 जुलाई तय की गई है। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक और विख्यात कराटे कोच शिहान सुनील सैनी ने कहा कि यह प्रतियोगिता इंटर-स्टेट लेवल पर खिलाड़ियों की क्षमता और उनकी तकनीक को परखने का एक शानदार जरिया बनेगी। संवाद