{"_id":"6418535778a4e075130d11a4","slug":"the-driver-absconded-with-goods-worth-one-lakh-rupees-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-2636-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गाड़ी चालक एक लाख रुपये का सामान लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गाड़ी चालक एक लाख रुपये का सामान लेकर फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी मानेसर क्षेत्र में गाड़ी चालक एक लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी हरसरु के पालम कॉलोनी निवासी ललित मोहन पंत ने कहा कि वह मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करता है। उनकी कंपनी में यूपी के संत कबीरनगर निवासी दीपक सिंह वर्ष 2022 से ड्राइवर के पद पर कार्य कर रहा था। जिसका काम गाड़ी से हमारे कस्टमर्स के यहां सामान पहुंचाना था। दीपक सिंह 25 फरवरी को कंपनी से बिल व सामान लेकर भौंडाकला में डिलिवरी करने के लिए चला था। लेकिन उसने वहां माल की डिलिवरी नहीं की और ना ही कंपनी मेंं रिसीविंग कापी दी। दीपक सिंह ने कंपनी का 1 लाख 1 हजार 187 रुपये का माल कहीं अन्य जगह बेच दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।