फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The court dismissed the appeal of the power corporation

Gurugram News: अदालत ने बिजली निगम की अपील की खारिज

Fri, 07 Feb 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The court dismissed the appeal of the power corporation
- उपभोक्ता द्वारा जमा कराई गई जुर्माना राशि को 6 प्रतिशत ब्याज दर के साथ लौटाने के आदेश
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिजली चोरी के मामले की निगम द्वारा निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली अपील की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील चौहान की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए बिजली निगम को आदेश दिए कि वह उपभोक्ता द्वारा जमा कराई गई जुर्माना राशि का भुगतान 6 प्रतिशत ब्याज दर से करे।


गांव तिघरा निवासी रघुवीर के घर 28 सितंबर 2016 को बिजली निगम के कुछ लोग आए और कहा कि एक नियमित जांच की जा रही है। उसेे तीन अक्तूबर 2016 को सनसिटी सब डिविजन कार्यालय बुलाया और मीटर बाईपास कर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए उस पर 2 लाख 46 हजार 029 रुपये का जुर्माना लगा दिया। उसने बिजली निगम के अधिकारियों से गुहार भी लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली का कनेक्शन कहीं कट न जाए, इस डर से उपभोक्ता ने पूरी जुर्माना राशि जमा करा दी। उसके बाद उपभोक्ता ने बिजली निगम के खिलाफ 24 अक्तूबर 2016 को अदालत में केस कर दिया था। तत्कालीन सिविल जज अंतरप्रीत सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए बिजली चोरी के मामले को गलत पाया और निगम को आदेश दिए कि जमा कराई गई जुर्माना राशि को 6 प्रतिशत ब्याज दर से वापस करें। बिजली निगम ने निचली अदालत के आदेश को वर्ष 2019 की 8 अप्रैल को जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील कर दी। इस पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील चौैहान की अदालत ने अपील को खारिज कर दिया। बिजली निगम को आदेश दिए कि निचली अदालत के आदेश का पालन करें। अधिवक्ता का कहना है कि मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण उपभोक्ता बिजली निगम के अधिकारियों के विरुद्ध मानहानि का केस दायर करने की तैयारियों में जुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed