{"_id":"682240eba69448019b000b84","slug":"the-construction-work-of-sheetla-mata-mandir-will-be-accelerated-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-57415-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शीतला माता मंदिर के निर्माण कार्य में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शीतला माता मंदिर के निर्माण कार्य में आएगी तेजी
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नया परिसर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के प्रशासक एवं उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मंदिर परिसर में बन रहे बहुमंजिला भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), एसडीएम बादशाहपुर अंकित चोकसे, नगर निगम, मंदिर प्रबंधन समिति और निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान डीसी अजय कुमार ने कहा कि शीतला माता मंदिर का नव निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की, जिसमें शिखर डिजाइनों की तकनीकी जांच, कार्यों की निविदा प्रक्रिया, मेला ग्राउंड पार्किंग क्षेत्र का पुनर्विकास, प्रसाद वितरण केंद्र, कैफेटेरिया, रेस्ट एरिया और फुट ओवर ब्रिज के एस्टीमेट शामिल रहे। बता दें कि मंदिर परिसर में लगभग 4.8 एकड़ भूमि पर नया बहुमंजिला भवन निर्माणाधीन है, जिसके सितंबर 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए योग मंडप, ध्यान हॉल, तीर्थ कुंड, ओपन एयर थिएटर, बच्चों के लिए पार्क, सॉलिड ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।