फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The condition of the city is deteriorating due to the strike of sanitation workers.

Gurugram News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ रही शहर की सूरत

Fri, 20 Oct 2023 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The condition of the city is deteriorating due to the strike of sanitation workers.
व्यस्त बाजारों में लगे हैं कूड़े के ढेर, ठेका कर्मियों को नियमित करने की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। व्यस्त बाजारों में कूड़े के ढेर दिखाई देने लगे हैं। ठेका कर्मचारियों को सेवा से हटाए जाने के विरोध में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नेताओं की नगर निगम अधिकारियों से बातचीत भी नहीं हुई। नगर निगम ने निजी एजेंसियों से सफाई का काम करवाने का दावा किया है लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है
नगर निगम ने निजी एजेंसियों को सफाई के काम में लगाया है। इनके काम में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि निजी एजेंसियों का काम दिखाई नहीं दे रहा है। दूसरी ओर कर्मचारी नेताओं ने घोषणा की है कि हड़ताल 23 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसके बाद विचार विमर्श करके फैसला लिया जाएगा। हड़ताल से पहले सफाई कर्मचारी पुराने नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इनकी मांग है कि ठेका कर्मियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन



----
मनमाने तरीके से हड़ताल के चलते नागरिकों में भारी रोष
गुुरुग्राम। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की बेवजह हड़ताल के चलते नागरिकों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि सफाई कर्मचारी बिना किसी कारण के कभी भी हड़ताल पर बैठ जाते हैं और उनकी मनमर्जी का खामियाजा शहर के आम नागरिक भुगत रहे हैं। पटौदी चौक निवासी अमन, मदनपुरी निवासी संजय, कृष्णा कॉलोनी निवासी हरीश वर्मा, मदनपुरी निवासी टीसी गुप्ता व न्यू कॉलोनी निवासी उमेश चांदना सहित शहर के कई नागरिकों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पिछले दिनों में कई बार सफाई कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया गया है, लेकिन अपनी हठधर्मिता के चलते सफाई यूनियन के प्रतिनिधि शहर की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लोगों को यह भी गुमराह किया जा रहा है कि हड़ताल पर केवल ठेकेदार के कर्मचारी बैठे हुए हैं, बल्कि ठेकेदार के कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं और पक्के व निगम रोल के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed