फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The board will consider making a pedestrian path in the hills of Aravalli

Gurugram News: अरावली की पहाड़ियों में पैदल पथ बनाने पर विचार करेगा बोर्ड

Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The board will consider making a pedestrian path in the hills of Aravalli
लघु सचिवालय में अरावली कायाकल्प बोर्ड की अध्यक्षता करते जिला उपायुक्त निशांत यादव। 
ड्रोन से होगी निगरानी, सीसीटीवी कैमरों के साथ अरावली का सुरक्षा तंत्र होगा मजबूत
विज्ञापन

अरावली कायाकल्प बोर्ड की पहली बैठक में हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अरावली पर्वत शृंखला की सुरक्षा प्रभावी बनाने के लिए अरावली क्षेत्र में निगरानी तंत्र मजबूत होगा। इसमें ड्रोन से निगरानी होगी और संवदेनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अरावली के कुछ चिन्हित स्थानों पर प्रकृति प्रेमियों के लिए पैदल पथ (वॉकिंग ट्रैक) और साइकिल ट्रैक तैयार करने पर भी अरावली कायाकल्प बोर्ड विचार करेगा। ट्रैक के साथ बाउंड्रीवाल बनाने, ट्रैक के दोनों ओर सुगंधित पौधे लगाने सहित शौचालय व पीने की पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का सुझाव भी पहली बैठक में मिला। बोर्ड की पहली बैठक बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई।
अरावली पर्वत शृंखला में अवैध खनन रोकने और पर्यावरणीय क्षति से पहाड़ियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने अरावली कायाकल्प (रिजूवनेशन) बोर्ड स्थापित किया है। बोर्ड गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह तीन जिलों में अलग-अलग स्थापित किया गया है। इसमें सात सदस्य हैं। तीनों जिलों में जिला उपायुक्त बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं। बोर्ड सदस्यों में जिला वन अधिकारी, प्रदूषण विभाग अधिकारी, जिला राजस्व विभाग अधिकारी, खनन अधिकारी, जिला परिषद सीईओ और उपायुक्त की ओर से मनोनीत एक अन्य सदस्य शामिल है। जिला उपायुक्त निशांत यादव ने अरावली कायाकल्प बोर्ड की पहली बैठक के दौरान यह जानकारी दी। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में बोर्ड में शामिल सभी अधिकारी उपस्थित रहे। अरावली पर्वत शृंखला की सुरक्षा के लिए गठित यह बोर्ड अवैध खनन की शिकायतों और पर्यावरण पर उनके प्रभाव से निपटने के लिए प्रशासनिक एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेगा। अवैध खनन पर रोक लगाने के साथ-साथ संरक्षण के लिए नीतियां बनाने में बोर्ड कारगर साबित होगा। साथ ही अरावली की पहाड़ियों के क्षेत्र का प्रबंधन, अरावली रेंज के सतत विकास के लिए कार्यक्रमों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगा। इस क्षेत्र में पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए वनस्पतियों, जीवों और समृद्ध जैव विविधता का संरक्षण बोर्ड की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह, डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन, मंडल वन अधिकारी राजीव तेजयान, सीईओ जिला परिषद अनु, जिला राजस्व अधिकारी मनबीर सांगवान, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ संदीप सिंह व कुलदीप सिंह, गुरुग्राम के एसडीएम रविन्द्र यादव, सीटीएम दर्शन यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed