{"_id":"6a86e5f662318d24c0049d0a","slug":"the-bjp-state-president-held-marathon-meetings-to-strengthen-the-organization-in-the-district-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98349-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में संगठन मजबूती पर की मैराथन बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में संगठन मजबूती पर की मैराथन बैठकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अध्यक्ष ने नियमित संपर्क तथा बूथ एवं शक्ति केंद्र पर रजिस्टर तैयार करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बृहस्पतिवार को जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कई बैठकें कीं। इन बैठकों में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा हुई। उन्होंने 23 अगस्त को प्रदेश के सभी बूथों और शक्ति केंद्रों पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रदेश में चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। गुप्ता ने शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया और संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे। अर्चना गुप्ता ने संत रविदास जयंती अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि संत रविदास की जन्म स्थली से आई पवित्र मिट्टी पांच हजार गांवों तक पहुंचेगी। अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।