फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The annual rent of the betel shop is one crore 26 lakh rupees.

Gurugram News: पान की दुकान का सालाना किराया एक करोड़ 26 लाख रुपये

Sun, 02 Apr 2023 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
The annual rent of the betel shop is one crore 26 lakh rupees.
पट्टे पर दी गईं पंचायत की दुकानें, बने कई रिकाॅर्ड
विज्ञापन

यूनुस अलवी
पुन्हाना। पिनगवां ग्राम पंचायत की करीब 81 दुकानों को एक साल किराये के पट्टे पर खुली बोली पर दिया गया। जो दुकानें अब से पहले मात्र 8 से 75 हजार रूपये सालाना किराये पर दी जाती थीं, वहीं इन्हीं दुकानों पर एक करोड़ 26 लाख रूपये तक किराये की बोली लगाई गई। लोगों का कहना है कि ये कोई बोली नहीं थी बल्कि एक दूसरे से रंजिश लग रही थी। जिस दुकान से सालाना एक लाख की कमाई तक नहीं हो सकती, उसे कोई कैसे एक करोड़ 26 लाख रूपये किराये पर ले सकता है। ऐसा नहीं कि एक ही दुकान की इतनी महंगी दी गई है, बल्कि एक पान की दुकान एक करोड़ 26 लाख, चिकन फ्राई की दुकान एक करोड़ 11 लाख, शिकरावा रोड पर एक दुकान 36 लाख तथा शिकरावा रोड पर ही दुकान सालाना 15 लाख रूपये में दी गई। अब से पहले यह दुकानें आठ हजार से 75 हजार रूपये सालाना किराये पर दी जाती थीं।

लोगों का कहना है कि पंचायत की दुकानों को पट्टे पर दिया गया। अधिकतर लोग दुकानें किराये पर लेने की बजाय दुकानों का किराया बढ़ाने पर जोर देते नजर आए। बोली में कई ऐसे लोग थे, जो पंचायत की रंजिश दुकानों पर अधिक बोली लगाकर निकाल रहे थे। लोगों का कहना है कि पिनगवां में तेड मौड़ पर हाजी रहमत पान भंडार की एक छोटी सी दुकान है, अब से पहले मात्र 8 हजार सालाना किराये पर थी। बोली पर गांव के ही कुछ लोग खडे हो गए और नाक की लड़ाई में इसकी सालाना बोली एक करोड़ 11 लाख तक पहुंच गई।
विज्ञापन


वहीं इसी दुकान के पड़ोस में चिकन फ्राई अकबर की दुकान है, इस पर भी आपसी रंजिश के चलते किराया जो पहले 12 हजार सालाना था, उसकी बोली एक करोड़ 11 लाख तक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतादें कि ग्राम पंचायत पिनगवां ने ग्राम सचिव और गांव के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में शनिवार को करीब 81 दुकानें खुली बोली पर दीं, जिनमें मुख्य रूप से पुन्हाना बड़कली रोड पर पुराने थाने के पास 13 दुकान, पिनगवां सब्जी मंडी की 22 दुकानें, शिकरावा रोड पर पूर्व में 17 और पश्चिम में 24 दुकानों को सालाना किराये पर दिया गया।


पिनगवां ग्राम सचिव इमरान और पिनगवां सरपंच के पति मनोज कुमार ने बताया कि लोगों ने खुली बोली लगाई है। किसी पर कोई दबाव नहीं था। उन्होंने बताया कि बोली शुरू करने से पहले 20 हजार और 50 हजार रूपये की जमानत राशि सभी से जमा कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed