फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused who sent confidential information related to the army was arrested from Rajaka village.

Gurugram News: सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेजने वाला आरोपी राजाका गांव से गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The accused who sent confidential information related to the army was arrested from Rajaka village.
नूंह में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का खुलासा, व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान भेजता था गोपनीय जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नूंह जिले से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो दुश्मन देश पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। यह गिरफ्तारी देश की सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का नतीजा है। आरोपी को नूंह जिले के थाना नगीना के अंतर्गत गांव राजाका से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से देश की सैन्य गतिविधियों को पाकिस्तान भेजता था। आरोपी की पहचान अरमान पुत्र जमील निवासी राजाका थाना नगीना के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध देशद्रोह से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि आरोपी को अभी 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी अरमान लंबे समय से सेना से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान को भेज रहा था। उसे थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी भारतीय सेना, डिफेंस एक्सपो और अन्य सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था, जिससे देश की सुरक्षा और रणनीतिक तैयारियों को गंभीर खतरा हो सकता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से दुश्मन देश को सूचनाएं भेज रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जब उसका मोबाइल फोन खंगाला गया, तो उसमें पाकिस्तान के नंबरों से हुई बातचीत, चैट्स, फोटो और वीडियो मिले।
विज्ञापन

आरोपी के मोबाइल से भारत के डिफेंस एक्सपो 2025 की तस्वीरें भी मिलीं, जो उसने पाकिस्तानी एजेंटों को भेजी थीं। जांच में सामने आया कि अरमान अपने मोबाइल में पाकिस्तान के 92 सीरीज वाले नंबरों के साथ व्हाट्सएप पर लगातार संपर्क में था। मोबाइल में दो सिम कार्ड और दो आईएमईआई नंबर चिन्हित हुए हैं। आरोपी ने भारत में सैन्य गतिविधियों और डिफेंस तैयारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की थीं, जिनमें फोटो, लोकेशन और संभावित कार्यक्रमों की जानकारी शामिल थी। यह जानकारी दुश्मन देश के लिए सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हो सकती थी। आरोपी से जांच टीमों की पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां यह जानने का प्रयास कर रही हैं कि उसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है, वह किसके संपर्क में था और क्या उसके अलावा और लोग भी इस रैकेट का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसियों की ओर से यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने पहले भी कोई जानकारी साझा की थी और उसके बदले उसे कोई आर्थिक लाभ मिला था।। फिलहाल थाना नूंह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 व देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि आरोपी को अभी 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह गिरफ्तारी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य भी रडार पर आ गए हैं।

ग्रामीणों को नहीं हो रहा विश्वास, पाकिस्तान से जुड़े तार

नगीना। शनिवार शाम को खबर मिलने के बाद से ही राजाका गांव में लोग जगह-जगह इस बात की चर्चा करते नजर आए कि सीधा सादा सा दिखने वाला वाला लड़का इतने संगीन गतिविधियों में शामिल कैसे हो सकता हैं। गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अरमान छह भाइयों में से चौथे नंबर का है। आरोपी के पिता जमील गाड़ी चलाकर परिवार का पेट पाल रह हैं। संवाददाता ने जब गांव के लोगों से अरमान के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की तो कुछ लोग बात करने के लिए तैयार नहीं हुए। वहीं कुछ लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि चाल चलन से अरमान इस तरह का नहीं लगता था। हालांकि, उसका पाकिस्तान में फूफी के घर आना जाना था। जासूसी कि जानकारी मिलने के बाद खुद गांव के लोग हैरान हैं। गांव के लोगों ने कहा कि जासूसी और दुश्मन देश के साथ दोस्ती करने वाले का कोई साथी नहीं हैं। गांव का कोई भी व्यक्ति उनका समर्थन नहीं करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed