फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused technician was sent to jail in judicial custody for 14 days

Gurugram News: आरोपी टेक्नीशियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Sun, 20 Apr 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The accused technician was sent to jail in judicial custody for 14 days
फॉलोअप
विज्ञापन

-------------------------------------
आरोपी मशीन टेक्नीशियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
- अश्लील फिल्म देखने का एडिक्ट है आरोपी मशीन टेक्नीशियन
- आरोपी पांच माह से मेदांता अस्पताल में कर रहा था काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर पर उपचाराधीन 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी मशीन टेक्नीशियन दीपक को शनिवार को अदालत में पेश करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी दीपक से पूछताछ कर रही है कि कहीं उसने अस्पताल में नौकरी के दौरान अन्य मरीजों से काेई अश्लील हरकत तो नहीं की थी। जो मामला सामने न आया हो।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दीपक बहाना बनाकर काफी देर तक आईसीयू में जांच के लिए रूका था। जांच करने के दौरान मशीन टेक्नीशियन दीपक ने वहां मौजूद महिला स्टाफ नर्स से बातचीत भी की और उनको बातों में उलझाकर यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया। शनिवार को आरोपी दीपक को अदालत ले जाने से पहले पुलिस उसको मेदांता अस्पताल में घटना वाले स्थान पर भी लेकर गई थी ताकि मामले में उससे निशानदेही कराई जा सके। अस्पताल में पहुंचने के बाद आरोपी दीपक स्टाफ कर्मचारियों से नजर नहीं मिला पा रहा था और अस्पताल प्रबंधन से भी अपने किए की माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

800 सीसीटीवी कैमराें की देखी फुटेज:
बीते बृहस्पतिवार को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ. अर्पित जैन के सुपरविजन में एसआईटी का गठन किगा गया। एसआईटी की अलग-अलग आठ पुलिस टीमों ने मामले में जांच करते हुए मेदांता अस्पताल में लगे लगभग 800 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे और अस्पताल के स्टॉफ से मामले में पूछताछ की। ऐसे में गुरुग्राम पुलिस की टीमों ने जांच करके आरोपी को बीते शुक्रवार थाना सदर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक (25 वर्ष) निवासी गांव बधौली, मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई थी। आरोपी बीते पांच माह से मेदांता अस्पताल में मशीन टेक्नीशियन के तौर पर नियुक्त था।
----

पांच माह से मेदांता अस्पताल में कर रहा था काम:
आरोपी दीपक से पूछताछ में पता चला कि उसने वर्ष 2019-2022 के दौरान एक निजी संस्थान से बीएससी (ओटी) की डिग्री की थी। आरोपी पढ़ाई में औसत छात्र रहा है। लगभग पांच माह से मेदांता अस्पताल के आईसीयू में उपचार मशीन टेक्नीशियन के पद पर कार्य कर रहा है। आरोपी दीपक ने एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न करने की वारदात को अंजाम दिया हैै। घटना के समय आरोपी के पीड़ित एयर होस्टेस के पास जाने की पुष्टि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों से हुई है।
----
अश्लील फिल्म देखने का एडिक्ट है आरोपी:
आरोपी मशीन टेक्नीशियन दीपक से पूछताछ में पता चला कि वह अश्लील फिल्म देखने का एडिक्ट है। मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने अश्लील वीडियो देखे थे। आरोपी के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री जांचने में इसकी पुष्टि हुई है कि वह लगातार अश्लील फिल्में देखता था। गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीम आरोपी दीपक के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री की गहनता से जांच कर रही है।
----

बेटे को अपनी गलती की सजा मिले:
आरोपी दीपक को गिरफ्तार किए जाने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उसके परिवार को भी जानकारी दी। बेटे की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसके पिता भी गुरुग्राम पहुंचे। दीपक के पिता ने पुलिस अधिकारियों व अस्पताल प्रबंधन के समक्ष कहा कि उसके बेटे ने गलती की है तो उसको सजा भी मिलनी चाहिए। आरोपी के पिता ने गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियाें से मामले के बारे में जानकारी भी ली। वहीं, अस्पताल प्रबंधन से भी बेटे की गलती की माफी मांगी।


स्वास्थ्य मंत्री ने मामले में मांगी रिपोर्ट

गुरुग्राम। एसरहोस्टेस से यौन उत्पीड़न के मामले में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सीएमओ डॉ. अल्का सिंह से पूरी रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद महिला डाक्टर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। जिसने पूरे मामले की रिपोर्ट ली है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनको पीड़िता के दाखिल होने से लेकर पुलिस की ओर से चल रही जांच में सहयोग करने की बात कही गई है।


----
क्या है मामला:
14 अप्रैल को सदर थाना में एक महिला ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह एक एयरलाइंस में एयर होस्टेस है और प्रशिक्षक के लिए गुरुग्राम आई थी। पांच अप्रैल को स्विमिंग पूल में डूबने से के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में उसको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि छह अप्रैल को वेंटिलेटर पर उपचार के दौरान जब वह बेहोशी हालत में थी तो एक पुरुष कर्मी द्वारा चादर के अंदर हाथ डालकर उंगलियों से उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। बेहोशी हालत में होने के कारण वह कुछ बोल नहीं पाई थी, लेकिन उसे अपने साथ गलत होने का एहसास हुआ था। यह घटना होने के कारण घबरा गई थी और इस बारे में किसी को कुछ बता भी नहीं सकी। 13 अप्रैल को मेदांता अस्पताल से जब उसे डिस्चार्ज किया गया तो उसने अपने पति को अस्पताल में हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसने अपने लीगल एडवाइजर की उपस्थिति में सदर थाना में मामला दर्ज कराया।

----
प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article