फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thar Hits Grandfather and Two Grandsons in gurugram Three Dead

गांव की गली में काली 'खूनी' थार: नाना व नवासों को कुचला, टक्कर लगते ही 30 फीट दूर गिरे; बच्चों की मौके पर मौत

Sat, 28 Mar 2026 08:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम/पदौदी।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम/पदौदी। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 28 Mar 2026 08:33 PM IST
सार

मृतकों की पहचान खोड गांव निवासी सुभाष (60) और भिवाड़ी (राजस्थान) के मिलकपुर गुर्जर गांव निवासी ईशांत (10) व जैद खान (8) के रूप में हुई है। मृतक सुभाष के भाई सलीम की शिकायत पर थार चालक दीपांशु के खिलाफ पटौदी थाने में सड़क हादसे में मौत से संबंधित धारा 281, 106 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Thar Hits Grandfather and Two Grandsons in gurugram Three Dead
थार ने नाना व नवासों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम स्थित खंड के खोड गांव में 27 मार्च की रात करीब 10.55 बजे तेज रफ्तार व अनियंत्रित थार ने सड़क के पास कच्चे में खड़े एक व्यक्ति व उसके दो नवासों को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार थार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति व बच्चे उछलकर 10 से 30 फीट दूर गिरे। हादसे में गंभीर चोटें लगने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी होने पर आए थे नाना के पास
मृतकों की पहचान खोड गांव निवासी सुभाष (60) और भिवाड़ी (राजस्थान) के मिलकपुर गुर्जर गांव निवासी ईशांत (10) व जैद खान (8) के रूप में हुई है। मृतक सुभाष के भाई सलीम की शिकायत पर थार चालक दीपांशु के खिलाफ पटौदी थाने में सड़क हादसे में मौत से संबंधित धारा 281, 106 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूलों की छुट्टी होने के चलते उनके भाई सुभाष के नवासे ईशांत व जैद खान खोड गांव में आए हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल जा रहे थे तीनों
27 मार्च को उसका भाई सुभाष अपने नवासे ईशांत व जैद खान को लेकर अपने भाई कुरसैद व आसु से मिलने खोड से लोकरा रोड पर बने प्लाटों में आए थे। इसके बाद सुभाष दोनों नवासों को लेकर रात को खोड गांव वापस जा रहे थे। जब वे लोकरा से खोड रोड पर पैदल जा रहे थे तो लोकरा गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार व अनियंत्रित थार ने सुभाष व उसके नवासों ईशांत व जैद खान को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

बच्चों की मौके पर मौत, नाना ने अस्पताल में तोड़ा दम
थार की टक्कर लगने के बाद सुभाष, ईशांत व जैद खान काफी दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद थार रोड से नीचे उतर गई। हादसे के बाद चालक थार को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे में दोनों बच्चों ईशांत व जैद खान की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहगीरों ने घायल सुभाष व बच्चों के शवों को पटौदी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान सुभाष ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पटौदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। सुभाष व उसके नवासों ईशांत व जैद खान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

थार चालक को किया गिरफ्तार 
पदौदी थाने की पुलिस ने सुभाष व उसके नवासों ईशांत व जैद खान को टक्कर मारने वाली थार का चालक शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी थार चालक की पहचान गुरुग्राम के गोरियावास गांव निवासी दीपांशु (25) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी थार चालक से पूछताछ कर रही है। 

पांचवीं व तीसरी कक्षा में पढ़ते थे बच्चे 
मृतक सुभाष की बेटी शमा के तीन बेटे थे, जिसमें ईशांत 10 साल का व जैद खान 8 साल था। जबकि एक छोटा बेटा रिहांस है। ईशांत पांचवी कक्षा में व जैद खान तीसरी कक्षा में पढ़ता था। परिवार के अनुसार शमा अपने दोनों बेटों ईशांत व जैद खान 20 मार्च को अपने मायके में छोड़कर गई थी। स्कूल की छुट्टी समाप्त होने के बाद अपने दोनों बेटों को ले जाना था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। तेज रफ्तार थार ने नाना सुभाष व दोनों नवासों ईशांत व जैद खान की जिंदगी लील दी। 

पुलिस का बयान
जांच अधिकारी एएसआई तरूण ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और थार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed