फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Test samples taken from relatives of Omicron infected youth

ओमिक्रॉन संक्रमित युवक के परिजनों से लिए गए जांच के नमूने

Mon, 27 Dec 2021 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Test samples taken from relatives of Omicron infected youth
गुरुग्राम। जिले में ओमिक्रॉन का पहला मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को संक्रमित युवक के परिजनों से नमूने लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेज दिए। आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोबारा नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। ओमिक्रॉन संक्रमित 30 वर्षीय युवक पिछले 10 दिसंबर को यूके से लौटा था। इस बारे में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जेपी यादव ने बताया कि युवक की एयरपोर्ट पर जांच की गई थी, लेकिन आरटी-पीसीआर जांच में युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसके बाद रैंडम तौर पर 8वें दिन होने वाली जांच में युवक की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूना दिल्ली भेजा गया। इसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। युवक डीएलएफ इलाके का मूल निवासी है, जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर-67 के सेंटर में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed