फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teachers were given information about AI and various large language platforms.

Gurugram News: शिक्षकों को एआई व विभिन्न लार्ज लैंग्वेज प्लेटफॉर्म्स की दी जानकारी

Mon, 10 Nov 2025 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Teachers were given information about AI and various large language platforms.
गुरुग्राम।
विज्ञापन

सेक्टर 4/8 मरला स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डाइट सह डीईईओ गुरुग्राम सरोज दहिया ने किया। इस अवसर पर ईटी विंग इंचार्ज तख्त सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नेहा शर्मा ने सत्र की पृष्ठभूमि और इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को एआई के विकास क्रम और विभिन्न लार्ज लैंग्वेज प्लेटफॉर्म्स पर प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग की जानकारी दी गई। इस सत्र में जिले के विभिन्न विद्यालयों के पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मास्टर ट्रेनर्स के रूप में मंजीत, आकाश यादव, मोहन, सुमित्रा और अमनदीप उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed