फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   swatchta pakhwara in the city

शहर को स्वच्छ रखने में निभाएं सहभागिता : एसडीएम

Wed, 17 Sep 2025 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 17 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
swatchta pakhwara in the city
लखपत चौक से हुई स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, दो अक्तूबर तक होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को नगर के लखपत चौक से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक निर्बाध रूप से चलेगा। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर देशव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी।


कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय आदर्श मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लखपत चौक से झंडे और बैनर लेकर की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में एनसीसी वालंटियर्स और स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान एसडीएम जितेंद्र गर्ग, नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता सोनी, तावड़ू मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं मनोनीत पार्षद सुरेश प्रधान, नगर पालिका सचिव मोहित हुड्डा, पालिका अभियंता मनीष सहरावत सहित नगर पालिका के पार्षद मौजूद रहे। एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 भी चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 24 अगस्त से 7 नवंबर तक प्रदेशभर में संचालित होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। बिना आमजन की सहभागिता के स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता। जब तक शहरवासी पूरी तरह जागरूक और संकल्पित नहीं होंगे, तब तक स्वच्छ शहर की उम्मीद करना बेमानी है। मनोनीत पार्षद सुरेश प्रधान ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल शहर सुंदर बनेगा बल्कि लोग कई बीमारियों से भी बच सकेंगे। इसलिए इसमें हर नागरिक की भागीदारी बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज, वार्ड 10 से पार्षद विजयपाल सहरावत, वार्ड 11 से महेश कुमार, वार्ड 14 से मदन मोहन सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed