फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Success will come from the new mission.

Gurugram News: नए मिशन से मिलेगी सफलता

Sun, 25 Oct 2026 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Success will come from the new mission.
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए मिशन सफलता शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए मिशन सफलता शुरू किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दसवीं और बारहवीं कक्षा के कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनकी शैक्षणिक कमियों को दूर करना और उन्हें मुख्य परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। मिशन के तहत दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की तैयारी पर विशेष नजर रखी जाएगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर उन विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी।
योजना की प्रमुख रणनीतियां
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकों के आधार पर पिछड़े छात्रों को चुनकर उनके लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाएं लगाई जाएंगी।
पिछले बोर्ड परीक्षा परिणामों के आधार पर स्कूलों को रेड, येलो और ग्रीन तीन अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा।
बेहतर परिणाम देने वाले ग्रीन जोन के स्कूल कमजोर प्रदर्शन करने वाले रेड जोन के स्कूलों का मार्गदर्शन करेंगे।
बोर्ड परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कर विद्यार्थियों की कमियों और तैयारी का मूल्यांकन किया जाएगा।
जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां डिजिटल बोर्ड और प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो पाठ पढ़ाए जाएंगे।
अध्यापकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्कूलों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed