फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students of Swami Vivekananda School did brilliantly

Gurugram News: स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शानदार

Sun, 18 May 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students of Swami Vivekananda School did brilliantly
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को 10वीं के घोषित वार्षिक परिणाम में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रा सोनम ने 474 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा अलका ने 473 अंक लेकर दूसरे व अंकिता ने 456 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन मोहरपाल दहिया, प्राचार्य कृष्णा कुमार ने छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

------------------
हरियाणा स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हुआ। इसमें हरियाणा स्कूल का परिणाम शानदार रहा। स्कूल की छात्रा टीना व जागृति ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें पांच विद्यार्थियों ने 95 % से अधिक अंक प्राप्त किए। साथ ही 60 बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया है। कुल 102 छात्रों में से 37 विद्यार्थियों ने 75 % से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। विषयवार अंकों में गणित में 100, शारीरिक शिक्षा में 100, सामाजिक विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 96, विज्ञान में 96 और हिंदी में 95 अंक प्राप्त करके बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष वीरपाल रावत, विद्यालय के प्रिंसिपल पीतांबर तेवतिया एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर सभी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


---------------------
भारतीय विद्या निकेतन का परिणाम शत प्रतिशत रहा

हथीन। ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय विद्या निकेतन में दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य रघुवीर अग्रवाल ने बताया कि दसवीं कक्षा में स्कूल के 36 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी। जोकि सभी पास हो गए। 27 छात्रों का योग्यता सूची में नाम आया है। छात्रा साधना ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दीपांशी, अंशु, गुंजन, हंसिका, खुश्बू, खुशी, निरुतमा, राधा, शीतल, तमन्ना विजय लक्ष्मी, अखिल आदि ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

एचजीएम स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय

होडल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में एचजीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। विद्यालय की छात्रा रिद्धिमा ने 477 अंक लेकर उप मंडल में विद्यालय और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 54 विद्यार्थियों ने अपना नाम मेरिट सूची में दर्ज कराया है। कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में छात्रा मीनाक्षी ने 95.2, योगिता और रिंकी ने 93.8 व छात्रा तनिषा और वंशिका ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर विद्यालय डायरेक्टर ज्ञानचंद ने बताया कि छात्रों की सफलता पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों ओर उनके माता-पिता को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed