फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students in grades 9 and 10 will receive help with their science and mathematics studies.

Gurugram News: 9वीं और 10वीं के छात्रों को विज्ञान व गणित की पढ़ाई में मिलेगी मदद

Fri, 23 Oct 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students in grades 9 and 10 will receive help with their science and mathematics studies.
एससीईआरटी ने दीक्षा पोर्टल पर हिंदी माध्यम में शुरू किए पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग कोर्स
विज्ञापन


विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करेंगे शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित विषयों की पढ़ाई में मदद मिलेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण ने दीक्षा पोर्टल पर पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग कोर्स हिंदी माध्यम में शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को कठिन अवधारणाओं को सरल तरीके से समझने और विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद करना है।

एससीईआरटी हरियाणा की ओर से सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट), एबीआरसी, बीआरपी और शिक्षकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में नौवीं और दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों का इन कोर्स में नामांकन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


एससीईआरटी की इस पहल से विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान जैसे विषयों को समझने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों से जोड़ने के साथ-साथ डिजिटल अध्ययन सामग्री का नियमित उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित अभ्यास पर रहेगा जोर
इन कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों की समझ विकसित करने और अभ्यास के जरिये अपनी शैक्षणिक क्षमता बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए शिक्षकों को विद्यार्थियों के नामांकन और कोर्स के नियमित उपयोग पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed