फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Student returning after examination was threatened with assault and death

Gurugram News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र से मारपीट व जान से मारने की धमकी

Mon, 20 Mar 2023 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Student returning after examination was threatened with assault and death
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन युवकों द्वारा परीक्षा देकर आ रहे छात्र से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में गांव ग्वाल पहाड़ी के साहिल ने कहा कि 18 मार्च को वह 11वीं कक्षा का पेपर देकर अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह गांव की पुलिया के पास पहुंचा तो करीब आधा दर्जन युवक दो बाइक पर आए। एक बाइक को बंधवाड़ी गांव का आकाश चला रहा था, जिसने उसे पीछे से टक्कर मारी। जिस पर साहिल सड़क पर गिर गया। इसके बाद सभी युवकों ने साहिल को लाठी व रॉड से पीटा। इसी दौरान वहां अन्य लोग पहुंचे तो आरोपित युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। साहिल को उपचार के लिए सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed