फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   student of class 9th to 12th can meet their teachers in school

अब स्कूलों में शिक्षकों से मिलने जा सकेंगे छात्र

Fri, 04 Sep 2020 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
student of class 9th to 12th can meet their teachers in school
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय द्वारा स्कूलों को जल्द से खोले जाने की तैयारियां जोरों पर है। इसी बीच निदेशालय ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों को मार्गदर्शन एवं परामर्श लेने के लिए स्कूल में आने की अनुमति दे दी है। हालांकि कंटेनमेंट जोन के छात्रों को किसी प्रकार की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जो भी छात्र शिक्षकों से मिलने पहुंचते हैं उन्हें अभिभावकों से अनुमति लेनी होगी। उस लिखित अनुमति को छात्रों द्वारा स्कूल में जमा कराया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल की प्रबंधन समिति कक्षा नौवीं से बारहवीं के सभी छात्रों के अभिभावकों से भी स्कूल खोलने के संदर्भ में लिखित सहमति प्राप्त करने का भी काम करेगी। इसके लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा। 60 फीसदी से अधिक अभिभावक स्कूल खोलने के बारे में सकारात्मक रुख रखते हैं तो प्रबंधन समिति कार्रवाई को रजिस्टर में दर्ज करेगी।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले भी शिक्षा निदेशालय बोर्ड कक्षाओं को खोलने के संबंध में ऑनलाइन सर्वे करा चुका है। इस सर्वे में प्रदेश भर से गुरुग्राम के 8 हजार अभिभावकों ने स्कूल खोलने पर सहमति दिखाई। जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन ने बताया कि स्कूलों को स्कूल खोलने के संबंध में लिखित राय और स्कूल प्रबंधन समिति की बैठकों का आयोजन 21 सितंबर तक पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed