{"_id":"623f48b3c0989f4c2b2ed63c","slug":"student-jumps-from-flyover-at-rajiv-chowk-dead-gurgaon-news-noi6394416104","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव चौक पर छात्रा ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव चौक पर छात्रा ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में राजीव चौक पर फ्लाई ओवर से छात्रा ने छलांग लगा दी। छात्रा को एंबुलेंस से सेक्टर दस स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा स्कूटी से फ्लाईओवर पर पहुंची थी। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी। इस मामले में परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। युवती ने हाथ की नस भी काटी थी
पुलिस के मुताबिक, हंस एंक्लेव में एक युवती (23) मां और भाई के साथ रहती थी। उसके पिता फौज में हैं। शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे राजीव चौक पर दिल्ली से जयपुर जाने वाली लेन पर फ्लाईओवर के ऊपर से युवती ने नीचे छलांग लगा दी। उसे गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से सेक्टर दस स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो युवती की स्कूटी फ्लाईओवर के ऊपर खड़ी मिली। इसके आधार पर परिजनों को सूचना दी। एसएचओ थाना सदर दिनेश कुमार ने बताया कि युवती अकाउंटेंट का कोर्स कर रही थी। जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौके से मिला युवती का मोबाइल लॉक है। उसकी जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत भी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी
जांच अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिससे यह पता चल सके कि छात्रा कब घर से निकली थी। घटना से पहले किसी से बात तो नहीं की।