{"_id":"6b05cb105a97a9e32507831b","slug":"student-attendance-must-be-updated-by-december-6-for-scholarship-purposes-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108307-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छात्रवृत्ति के लिए 6 दिसंबर तक अपडेट करनी होगी बच्चों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छात्रवृत्ति के लिए 6 दिसंबर तक अपडेट करनी होगी बच्चों की हाजिरी
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड अब एमआईएस पोर्टल पर 6 दिसंबर तक अपडेट करना होगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों की प्रक्रिया को समय पर पूरा करना है, ताकि किसी भी पात्र विद्यार्थी को योजना का लाभ मिलने में परेशानी न हो।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपस्थिति का रिकॉर्ड अधूरा रहने या समय पर अपडेट नहीं होने से विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। जिला शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर पर स्कूलों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सभी विद्यार्थियों की हाजिरी का रिकॉर्ड एमआईएस पोर्टल पर समय पर अपडेट हो जाए।