फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strike in HSVP in protest against JE suspension, work stalled

Gurugram News: जेई निलंबन के विरोध में एचएसवीपी में हड़ताल, कामकाज रहा ठप

Tue, 18 Jul 2023 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Strike in HSVP in protest against JE suspension, work stalled
जेई निलंबन के विरोध में एचएसवीपी में हड़ताल, कामकाज रहा ठप
विज्ञापन

- गेट मीटिंग में कर्मचारी नेता बोले आज से शुरू करेंगे पोलखोल अभियान

- 20 जुलाई को मुख्य प्रशासक के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मुख्यमंत्री को सौपेंगे

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के गुरुग्राम सहित दो कनिष्ठ अभियंताओं को निलंबित कर दिए जाने के विरोध में मंगलवार को सेक्टर-14 स्थित प्राधिकरण परिसर में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे प्राधिकरण का काम ठप हो गया है। संयुक्त कार्य समिति के बैनर तले सभी कनिष्ठ अभियंता, क्लर्क, डीईओ, एसडीओ की गेट मीटिंग हुई। इसमें तय किया गया कि बुधवार से मुख्य प्रशासक के खिलाफ पोलखोल अभियान चलाया जाएगा। 20 जुलाई को मुख्य प्रशासक के भ्रष्टाचार के सबूत मुख्यमंत्री को दिए जाएंगे। संयुक्त समिति का आरोप है कि अभियंताओं को बिना किसी कसूर के ही निलंबित किया गया है।
मंगलवार को एचएसवीपी ज्वाइंट एक्शन कमेटी गुरुग्राम के डिप्लोमा इंजीनियर यूनियन के अध्यक्ष एसडीओ संदीप लोट की अध्यक्षता में गेट मीटिंग और हड़ताल हुई। इसमें कहा गया कि गुरुग्राम के जेई योगेश कुमार और पंचकूला के जेई नवीन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। फरीदाबाद के जेई शैलेंद्र को चार्जशीट दी गई है। इसको लेकर प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी के खिलाफ स्टाफ विरोध में उतर आया है। डिप्लोमा इंजीनियर संगठन जोन गुरुग्राम के प्रधान उपेंद्र शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ जिला गुरुग्राम के प्रधान रामनिवास ठाकरान, प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिंह, राज्य नेता मुकेश तंवर ने कहा है कि मुख्य प्रशासक जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं वह बेहद निराशाजनक है। इससे कर्मचारियों के मनोबल पर ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों जेई के निलंबन और एक जेई के चार्जशीट के आदेश को वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह, मुकेश तंवर ने बताया कि मुख्य प्रशासक का बुधवार से पोल खोल अभियान करेंगे। 20 जुलाई को भ्रष्टाचार के सबूत मुख्यमंत्री को देंगे। इस मौके पर एसडीओ अजमेर सिंह, नरेश राणा, ज्ञानचंद सैनी, हरेंद्र शर्मा, बलजीत यादव, जेई योगेश कुमार, अमन कुमार, परविंदर, सुरेंद्र, विकास सैनी, गुरजंट, फरीदाबाद से कमल आजाद, जय देवी, सविता देवी, ज्योति, मोनिका देवी, संतोष, सुशील ठाकरान, श्यामलाल, कमलजीत, अजीत सेहरावत, संजीव यादव आदि मौजूद थें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed