फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   starts porta cabin and sample collection

शुरू हुआ पोर्टा केबिन व सैंपल कलेक्शन बॉक्स का उपयोग

Sun, 12 Jul 2020 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
starts porta cabin and sample collection
गुरुग्राम। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में रखे पोर्टा केबिन व सैंपल कलेक्शन बॉक्स का उपयोग शुरू हो गया है। रविवार को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को सैंपल कलेक्शन बॉक्स में खड़े होकर कोविड-19 जांच के लिए नमूना लेते देखा गया।
विज्ञापन

सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग को पोर्टा केबिन उपलब्ध कराए गए थे ताकि संदिग्धों व कोरोना मरीजों के बिना संपर्क में आए उनसे बातचीत, चिकित्सकीय परामर्श दिया जा सके व जरूरत पड़ने पर कोविड-19 की जांच के लिए भी नमूने लिए जा सकें। विभिन्न संस्थाओं की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को दिए गए पोर्टा केबिन सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल व सीएमओ कार्यालय में रखे हुए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, नमूना संग्रहण के लिए आए कई बॉक्स अब भी अभी खाली पड़े हुए हैं, जिनका आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाएगा। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में रखे कुछ पोर्टा केबिन का पहले से भी उपयोग किया जा रहा था लेकिन कई केबिन व नमूना संग्रहण बॉक्स महज शोपीस बने हुए थे। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आकर अब तक कई स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना काल में सीएसआर के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग को पीपीई किट, एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, पोर्टा केबिन समेत तमाम मेडिकल उपकरण प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed