{"_id":"6a4f99e72cc30ca95a038fee","slug":"sports-departments-coach-suchika-tariyal-will-play-in-the-asian-games-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93960-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एशियन खेलों में खेलेंगी खेल विभाग की प्रशिक्षक सुचिका तरियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एशियन खेलों में खेलेंगी खेल विभाग की प्रशिक्षक सुचिका तरियाल
विज्ञापन
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
गुरुग्राम। जापान के आइची शहर में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों में जिला खेल विभाग की जूनियर बॉक्सिंग प्रशिक्षक सुचिका तरियाल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्पर्धा के लिए भारतीय दल में उनका चयन हुआ है। उनके चयन से गुरुग्राम ही नहीं, पूरे हरियाणा के खेल जगत में खुशी का माहौल है। इस बार एशियन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि खेल विभाग की प्रशिक्षक भी देश के लिए पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगी।
सुचिका तरियाल वर्तमान में गुरुग्राम खेल विभाग में जूनियर बॉक्सिंग प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्होंने अपनी व्यक्तिगत तैयारी भी लगातार जारी रखी, जिसका परिणाम उन्हें एशियन खेलों के लिए चयन के रूप में मिला। अब उनका पूरा ध्यान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतने पर है। सुचिका तरियाल ने कहा कि एशियन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मैं पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी कर रही हूं ताकि देश के लिए पदक जीत सकूं। यदि विदेश में प्रशिक्षण का अवसर मिलता है तो तैयारी और बेहतर होगी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मैं अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ूंगी। मेरा लक्ष्य एशियन खेलों में तिरंगा ऊंचा लहराना है।
-- -- -- -- -- -
जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कहा कि सुचिका तरियाल ने अपनी विभागीय जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के साथ-साथ अपने खेल पर भी लगातार मेहनत की है। एशियन खेलों के लिए उनका चयन पूरे गुरुग्राम और हरियाणा के लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।