फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sports contribute to healthy living and make us tolerant: Rao Inderjit

खेल स्वस्थ रहने में योगदान के साथ हमें सहिष्णु बनाते हैं : राव इंद्रजीत

Thu, 31 Aug 2023 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Sports contribute to healthy living and make us tolerant: Rao Inderjit
- हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत खेलो गुरुग्राम महोत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन





- केंद्रीय राज्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा उदय अभियान के तहत हुए खेलो गुरुग्राम महाकुंभ का बृहस्पतिवार को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में समापन समारोह आयोजित हुआ। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शिरकत दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल न केवल हमें स्वस्थ रहने में योगदान देकर सक्षम बनाते हैं बल्कि हमें सहिष्णु तथा विनम्र बनाकर एक बेहतर मानव भी बनाते हैं।

कार्यक्रम में पांच प्रतियोगिताओं कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्साकस्सी, क्रिकेट सहित वॉलीबाल प्रतियोगिता के जिलास्तरीय विजेताओं को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेलों द्वारा न केवल हमारी दिनचर्या नियमित रहती है बल्कि ये उच्च रक्तचाप, ब्लड शुगर, मोटापा, हृदय रोग जैसी बीमारियों की संभावनाओं को भी न्यून करते हैं। इसके अलावा खेल द्वारा हमें स्वयं को चुस्त-दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है। आज हरियाणा के खिलाड़ियों ने जिस प्रकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह देश के अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है। आज सरकारी व निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरियां पाने का खेल भी एक प्रमुख माध्यम है।
विज्ञापन


समारोह में गुरुग्राम का नाम रोशन करने वाले अर्जुन अवार्डी गीता जुत्सी, अनूप कुमार, पद्मश्री सुनील डबास, भीम अवार्डी आरती कोहली व शिवानी कटारिया को शॉल भेंट किया और खेल के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। चार सौ मीटर की रिले रेस व पुरुष एवं महिला वर्ग के रस्साकशी की प्रतियोगिताओं का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि खेल महोत्सव के तहत पहले जिले के सभी ब्लॉक में पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके उपरांत ब्लॉकस्तर के विजेताओं के बीच सेमीफाइनल मैच खेले गए। इस अवसर पर पटौदी की पूर्व विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के पूर्व मेयर विमल यादव, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह, खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed