फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special Voter Drive Today and Tomorrow

Gurugram News: आज और कल विशेष मतदाता अभियान

Sat, 29 Aug 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Special Voter Drive Today and Tomorrow
गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुग्राम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज-2 का कार्य तेजी से चल रहा है। मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से 29 और 30 अगस्त को एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्र पर रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने नागरिकों और विशेषकर युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
विज्ञापन


उत्तम सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने निर्धारित कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। वे नए मतदाताओं के पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने और मतदाता सूची से जुड़े अन्य लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। ऑनलाइन अपलोडिंग का कार्य भी इसी अवधि में किया जाएगा। उन्होंने उन नागरिकों से भी संपर्क करने को कहा है जिन्हें दस्तावेज पूरे न होने के संबंध में बीएलओ की ओर से नोटिस मिला है, ऐसे नागरिक अपने नजदीकी बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं और अपना विवरण अपडेट करवाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed