{"_id":"65bd499d190b08ade605b776","slug":"special-attention-should-be-given-to-increase-in-income-in-the-budget-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24618-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बजट में आय में बढ़ोतरी पर विशेष ध्यान दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बजट में आय में बढ़ोतरी पर विशेष ध्यान दिया जाए
विज्ञापन
निगमायुक्त ने मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने शुक्रवार को निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए तैयार किए जा रहे बजट के बारे में चर्चा करते हुए निगमायुक्त ने मुख्य लेखाधिकारी विजय कुमार सिंगला से कहा कि प्रस्तावित बजट वास्तविकता के आधार पर हो और बजट में आय में बढ़ोतरी पर विशेष ध्यान दिया जाए।
नई प्रॉपर्टी आईडी, प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार व स्वयं सत्यापन कार्य की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन कार्यों में तेजी लाएं और बिना वजह किसी भी आवेदन को लंबित न रखें। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना और पीएम स्वनिधि योजना में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत शहर में चल रहीं विकास परियोजनाएं भी निर्धारित समयावधि में पूरा करवाने के निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त ने दिव्य नगर योजना के तहत बेहतर सड़कें विकसित करने की बात कही। इसके साथ ही नए नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित करने व सांझा बाजार बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त अमरदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव, सुमित कुमार, डाॅ. नरेश कुमार व विजय यादव, सीएओ विजय कुमार सिंगला, सीएमओ डाॅ. आशीष सिंगला, एसई राधेश्याम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।