फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sixth accused arrested in shooting murder case

Gurugram News: गोली मारकर हत्या के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sixth accused arrested in shooting murder case
- दुकानदार की हत्या के लिए उपलब्ध कराया था हथियार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। समोसे को लेकर हुई कहासुनी में गोली मारकर दुकानदार की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस ने बुधवार को छठा आरोपी को उत्तर प्रदेश के जैथरा से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान ऐटा (उत्तर प्रदेश) के कसौलिया गांव निवासी विनीत के रूप में हुई है। हत्या की वारदात में प्रयोग किया हथियार आरोपी ने उपलब्ध कराया था। मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंकज ने जिस पिस्टल से दुकानदार को गोली मारी थी, वह विनीत ने ही पंकज को लाकर दी थी। आगामी कार्रवाई के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पांच आरोपियों झज्जर के इस्माइलपुर गांव निवासी पंकज (32), रोबिन (27), कृष्णा उर्फ जोनी (26), लोकेश उर्फ मंत्री (28) और विकास उर्फ तुरी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मामले में मृतक दुकानदार राकेश के साथ समोसे खरीदने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने 12 मई की शाम फर्रुखनगर के झज्जर गेट स्थित सैनी स्वीट्स के दुकानदार राकेश के साथ मारपीट की थी। वहीं, 13 मई की सुबह आरोपियों ने फिर से दुकान पर पहुंचकर मारपीट की और इस दौरान पंकज ने राकेश की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed