फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SIT calls Firozpur Jhirka MLA Maman Khan to investigate Nuh violence

नूंह हिंसा: मोनू मानेसर के बाद कांग्रेस विधायक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट में लंबित है मामला

Wed, 13 Sep 2023 10:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 10:37 PM IST
सार

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक विधायक मामन खान को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। दो बार जांच एजेंसी ने बुलाया है। लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुए हैं

विज्ञापन
SIT calls Firozpur Jhirka MLA Maman Khan to investigate Nuh violence
कांग्रेस विधायक मामन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान की भी गिरफ्तारी हो सकती है। खबर है कि नूंह हिंसा की जांच के लिए समन जारी कर बुलाया था लेकिन विधायक जी दूसरी बार भी नहीं पहुंचे। खान के ऊपर नूंह हिंसा भड़काने के मामले में संदिग्ध हैं। जांच एजेंसी पूछताछ के लिए मामन खान को बुला रही है। 

विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने यह भी संदेश दे दिया है कि इसी प्रकार के आरोप में विधायक मामन खान को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। मामन खान को जांच एजेंसी ने दो बार पूछताछ के लिए नोटिस दे चुकी है। हालांकि मामन खान कोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। कांग्रेस विधायक मामन खान, जिन पर नूंह घटना के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और जांच को किसी अन्य एजेंसी को स्थानांतरित करने और अपने जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निर्देश देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खान को नूंह हिंसा के संबंध में पुलिस ने तलब किया था। लेकिन वह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। खान के वकील ने कहा कि याचिका दायर की गई है। लेकिन यह एक या दो दिन में सुनवाई के लिए आएगी क्योंकि रजिस्ट्री शाखा ने कुछ तकनीकी आपत्तियां उठाई हैं। उन्होंने कहा कि हमने आपत्तियों को सुधार लिया है और याचिका जल्द ही सुनवाई के लिए आएगी।

विज्ञापन

बीते मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस ने मोनू मानेसर को घेराबंदी कर दबोचा था। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। इसी दौरान कोर्ट पहुंची राजस्थान पुलिस ने मोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की अर्जी दाखिल कर दी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि नासिर-जुनैद हत्याकांड में मोनू मानेसर से पूछताछ करनी है। कोर्ट के आदेश पर राजस्थान पुलिस मोनू को अपने साथ ले गई।


 

नूंह कोर्ट में राजस्थान के डींग जिले की पुलिस टीम भी पहुंच गई। राजस्थान पुलिस ने न्यायाधीश को बताया कि फरवरी में हुए नासिर-जुनैद हत्याकांड में मोनू मानेसर का नाम शामिल है। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। ऐसे में उससे पूछताछ होनी बाकी है। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस ने कोर्ट में मोनू मानेसर को प्रोडक्शन वारंट पर उन्हें दिए जाने की अर्जी लगाई। अर्जी को स्वीकार करते हुए न्यायाधीश ने आरोपी को राजस्थान पुलिस को प्रोडक्शन वारंट पर दिए जाने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस टीम मोनू मानेसर को अपने साथ राजस्थान ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed