फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Siren was sounding in front of girls school, fined 21,500

Gurugram News: लड़कियों के स्कूल के सामने बजा रहा था सायरन, साढ़े 21 हजार का चालान

Tue, 04 Feb 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Siren was sounding in front of girls school, fined 21,500
लड़कियों के स्कूल के सामने बजा रहा था सायरन, साढ़े 21 हजार का चालान
विज्ञापन


- निजी विश्वविद्यालय का छात्र है आरोपी, पुलिस ने उसके वाहन थार को भी किया इंपाउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। लड़कियों के स्कूल के सामने अपने थार वाहन में लगे सायरन को बजाकर स्टंटबाजी करना निजी विश्वविद्यालय के छात्र को महंगा पड़ा गया। सोहना सिटी पुलिस ने काली फिल्म और सायरन लगी थार पर कार्रवाई करते हुए उसे इंपाउंड कर लिया। इसके साथ ही पुलिस आरोपी छात्र का 21,500 रुपये का चालान भी काट दिया। थार के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म को भी मौके पर ही हटा दिया गया।

कस्बे में एक थार चालक लड़कियों के स्कूल के सामने सायरन बजा रहा था। इसी बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवा लिया। पुलिस ने जब युवक से ब्लैक फिल्म व सायरन लगाने का अनुमति पत्र मांगा तो युवक प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने थार को इंपाउंड करते हुए 21,500 रुपये का चालान कर दिया। थार में लगे दो सायरन व ब्लैक फिल्म को हटवा दिया। थार चालक मूल रूप से पलवल निवासी अरुण गुलाटी गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित निजी विश्वविद्यालय का छात्र बताया जाता है।
विज्ञापन

----
वर्जन
जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि आरोपी थार चालक युवक का 21,500 रुपये का चालान किया गया है। थार को इंपाउंड करके चौकी में खड़ी कर दिया गया है।
----
सोहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed