फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shopping complex, food court will be built with metro station

Gurugram News: मेट्रो स्टेशन के साथ बनेंगे शॉपिंग कांप्लेक्स, फूड कोर्ट

Sun, 18 Jun 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shopping complex, food court will be built with metro station
एचएमआरटीसी ने इससे जुड़े काम को आकार देने के लिए एजेंसी तय करने की प्रक्रिया शुरू की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में मेट्रो विस्तार योजना में बनने वाले स्टेशनों के साथ शापिंग कांप्लेक्स, फूड कोर्ट और कैफेटेरिया भी बनेंगे। इससे राजस्व भी अर्जित होगा और लोगों को सुविधाएं भी मिलेंगी। हुडा सिटी सेंटर से लेकर साइबर सिटी तक 28.5 किलोमीटर के मेट्रो रूट पर 27 स्टेशन हैं। प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन कंसलटेंट तय करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन स्टेशनों पर पिक अप और ड्राॅप प्वाइंट्स भी बनाए जाएंगे। लिफ्ट और एस्केलेटर भी होंगे। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) प्रोजेक्ट पर अगले महीने काम शुरू करने जा रहा है। राज्य सरकार के मंजूरी देने के बाद पिछले दिनों केंद्र सरकार की कैबिनेट ने भी गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी दी थी। इसके बाद ही इससे जुड़े अन्य काम रफ्तार पकड़ते जा रहे हैं। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) ने सभी स्टेशनों और इससे जुड़े काम को आकार देने को एजेंसी तय करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कंपनी स्टेशनों के साथ-साथ प्रवेश और निकास, लिफ्ट, एस्केलेटर्स, फ्लोर, व्यवसायिक स्थान, कैफेटेरिया, पार्किंग की जगह और व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के लिए योजना बनाएगी। यात्रियों के लिए तेज और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना ही लक्ष्य है। इससे शहर में वाहनों के माध्यम से होने वाला प्रदूषण भी कम किया जा सकेगा। एचएमआरटीसी इस बात पर भी विचार कर रहा है कि कौन से मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग बनाना अधिक से अधिक सुविधाजनक होगा। पार्किंग बनाने के लिए अधिक से अधिक स्थान भी चाहिए। अगर किसी स्टेशन पर पार्किंग की जमीन नहीं मिलती है तो वहां पिक एंड ड्राॅप स्थान बनाया जाएगा।



औसत गति 34 किलोमीटर प्रति घंटा होगी

एलिवेटेड रूट को 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति तक को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है लेकिन रूट पर चलने वाली ट्रेन की औसत गति 34 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। सन 2010 में हुडा सिटी सेंटर तक यलो लाइन का विस्तार हुआ था। इसके बाद 2017 में रैपिड मेट्रो सेवा शुरू हुई थी। तब से कोई विस्तार नहीं हुआ है। जबकि शहर की आबादी में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन



प्रोजेक्ट एक नजर में

28.5 किलोमीटर है लंबाई
5452 करोड़ रुपये है प्रोजेक्ट की कीमत
34 किलोमीटर की औसत गति होगी ट्रेन की
27 स्टेशन होंगे पूरे रूट पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed