फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sharp Shooter of Gangster Deepak Nandal's Gang Arrested Following Encounter

Gurugram: गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, फिरौती के लिए फायरिंग की थी योजना

Tue, 14 Apr 2026 02:27 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 14 Apr 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
Sharp Shooter of Gangster Deepak Nandal's Gang Arrested Following Encounter
गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ हरियाणा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के सक्रिय सदस्य व शार्प शूटर निवेश उर्फ डिल्ला निवासी जाजल गांव, सोनीपत (हरियाणा) को मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार किया है। 13 अप्रैल को एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर दीपक नांदल, जो वर्तमान में विदेश में रहकर अपनी गैंग का संचालन कर रहा है, अपने सहयोगी निवेश उर्फ डिल्ला के माध्यम से गुरुग्राम स्थित एक कारोबारी मंयक चावला के कार्यालय पर फिरौती के लिए फायरिंग करवाने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने बंधवाड़ी गांव के पास नाकाबंदी की गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 13/14 अप्रैल की रात करीब 12.50 बजे एक संदिग्ध बाइक सवार को रूकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर विवेक की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी व एक गोली पीएसआई विकास के बुलेट प्रुफ जैकट पर लगी। जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। आरोपी ने  कुल चार राउंड फायर किए, जबकि एसटीएफ की टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी को काबू कर लिया गया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। 
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी निवेश उर्फ डिल्ला गैंगस्टर दीपक नांदल के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता है। आरोपी पूर्व में करनाल में हुई फायरिंग की घटना में हथियार सप्लाई करने तथा हाल ही में गुरुग्राम के कारोबारी मयंक चावला के कार्यालय पर हुई फायरिंग में भी हथियार उपलब्ध कराने में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ से डीएसपी प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे गैंग के अन्य सदस्यों एवं आपराधिक नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed