{"_id":"6272bc7bce485b15f345274a","slug":"seven-accused-betting-in-ipl-arrested-gurgaon-news-noi646639718","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में सट्टा लगा रहे सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल में सट्टा लगा रहे सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। खेड़की दौला थाना पुलिस ने इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे एक गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के गिरफ्तार सात आरोपी सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट टॉवर के एएल-904 फ्लैट में आईपीएल की टीमों पर सट्टा लगा रहे थे। इनकी पहचान गांव कुकडोला पंचगावा निवासी राजेश, घोषगढ़ निवासी विक्रम, झज्जर स्थित खेड़ी सुल्तान निवासी प्रदीप यादव, दिल्ली स्थित करावल नगर निवासी श्रीओम शर्मा, गांव बिनौला निवासी नितेश शर्मा, चांदला डूंगरवास पंचगाव निवासी मुकेश शर्मा व फकरपुर निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से करीब 1150 रुपये नकद के साथ दो लैपटॉप, कैलकुलेटर आदि बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात कांस्टेबल संदीप, हरीश, दिनेश, संजीव, दिनेश आदि रामपुुुरा चौक पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग उक्त जगह पर आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही उक्त कांस्टेबल ने तुरंत अपने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मुखबिर की बताई जगह पर दबिश देकर मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकद के साथ दो लैपटॉप, कैलकुलेटर, एक डायरी आदि बरामद किए गए हैं। डायरी में आईपीएल खेल रहे कई टीमों के नाम अंकित हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ सट्टा लगाने में और कितने लोग शामिल हैं, वह जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।