फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Senior sanitation inspector chargesheet on laxity in cleanliness system in Chakkarpur

Gurugram News: चक्करपुर में सफाई व्यवस्था में ढिलाई पर वरिष्ठ सफाई निरीक्षक चार्जशीट

Sat, 06 Jul 2024 05:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Senior sanitation inspector chargesheet on laxity in cleanliness system in Chakkarpur
मंडलायुक्त ने सफाई अभियान व जलनिकासी के प्रबंधों की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मंडलायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने दो दिनों के भीतर सेक्टर-29 में सी एंड डी वेस्ट साफ ना करने की स्थिति में संबंधित एजेंसी आईएलआरएस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। गांव चक्करपुर में सफाई व्यवस्था में ढिलाई बरतने पर संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक को रूल 7 के तहत चार्जशीट करने के निर्देश दिए है।
मंडलायुक्त लघु सचिवालय स्थित सभागार में सफाई अभियान के तहत शहर में जारी सफाई व जलभराव की निकासी के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में डीसी निशांत कुमार यादव, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त बलप्रीत सिंह सहित अभियान की निगरानी के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बैठक में वार्ड वाइज सफाई अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़क पर कहीं पर भी पॉलिथीन नजर नहीं आनी चाहिए। साथ ही सड़क के साथ लगती ग्रीनबेल्ट पर भी कही कूड़ा नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि सभी कूड़े घरों की नियमित सफाई हो। उन्होंने सफाई के लिए अधिकृत एजेंसी सुकमा द्वारा शत प्रतिशत मैनपावर उपलब्ध ना कराने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि निगम अधिकारी एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मैनपावर की रोजाना की सूची तैयार करें। जिसमें गैर हाजिर रहने वाले लोगों की पेमेंट होल्ड करने व एजेंसी को प्रतिदिन के आधार पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने डोर टू डोर कलेक्शन की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए कि वे कलेक्शन का विस्तृत शेड्यूल तैयार कर इसकी जानकारी सांझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर कार्य वाले सफाई कर्मचारियों को किया जाए सम्मानित
मंडलायुक्त ने कहा कि जिस वार्ड में सफाई कर्मचारियों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, उन्हें निगम की ओर सम्मानित किया जाए ताकि अन्य कर्मचारियों को भी इससे प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि इसमें प्राइवेट एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मैनपावर को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed